Category Archives: दुनिया

कांग्रेस को चाहिए कि वह भाजपा से कंपटीशन करें संघ से नहीं

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने राजीव गांधी और इंदिरा गांधी का बिना नाम लिए उन पर करारा हमलाकिया. उन्होंने कहा कि वह भी संघ का विस्तार नहीं रोक पाए।

बाबरिया-सिंधिया एक विमान से रवाना

मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया अपने पहले दो दिन के प्रदेश प्रवास के बाद मंगलवार शाम को विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसी विमान से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने लोकसभा क्षेत्र के दौरे के बाद दिल्ली रवाना हुए। विमानतल पर बाबरिया से भोपाल के कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।

इंदौर में 22 दिसम्बर को भारत-श्रीलंका के बीच टी-ट्वेंटी मैच

इंदौर में 22 दिसम्बर को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले टी-ट्वेंटी मैच की तैयारियाँ शुरू हुई। श्रीलंका क्रिकेट ऑपरेशन के हेड चांडिमा मापाटुना ने बीसीसीआई के पदाधिकारियों के साथ होलकर स्टेडियम और होटल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। श्रीलंका से आए मेहमान मैच को लेकर एमपीसी की तैयारियों से संतुष्ट नज़र आए।

इकबाल कासकर और दो अन्य लोगों की पुलिस कस्टडी 14 तक

फिरौती मामला, दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर और दो अन्य लोगों की पुलिस कस्टडी 14 अक्टूबर तक ठाणे कोर्ट ने बढ़ाई।

11 आरोपियों की फांसी की सजा उम्र कैद में बदली

गाेधरा कांड 11 आरोपियों की फांसी की सजा उम्र कैद में बदली गुजरात हाईकोर्ट का फैसला दिया है। साबरमती एक्सप्रेस के s6 बाेगी में 59 कारसेवकों काे जलाकर मारने का आरोप था। निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी।

अमेरिकी अर्थशास्‍त्री रिचर्ड थेलर को नोबेल पुरस्‍कार

अमेरिका के दिग्‍गज अर्थशास्‍त्री रिचर्ड एच थेलर को इकोनॉमिक्‍स का नोबल दिया गया है। रॉयल स्‍वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज ने अमेरिकी अर्थशास्‍त्री रिचर्ड थेलर को नोबेल पुरस्‍कार का सम्‍मान दिए जाने की घोषणा की।

प्रयास है किसानों को सोयाबीन, अन्य तेल का सही दाम मिले:गड़करी

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का बयान, हमारे देश में खाद्य तेल लगता है उसका 70 प्रतिशत हिस्सा इम्पोर्ट होता है जिससे यहाँ किसानों को सोयाबीन और उससे निर्मित तेल के सही दाम नहीं मिलते, केंद्र सरकार का प्रयास है की किसानों को सोयाबीन सहित अन्य तेल का सही दाम मिले।

टाटा टेलीसर्विसेज में बड़ी छंटनी

टाटा समूह की बड़ी कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज अपने पांच हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लिए “एग्जिट प्लान” (निकारने की योजना) बना रही है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के अनुसार इस योनजा में तीन महीने से छह महीने तक नोटिस पीरियड का प्रावधान रखा जा सकता है। जो लोग इस नोटिस पीरियड से पहले छोड़न चाहेंगे उन्हें अलगे से भत्ता दिया जाएगा।

पीएम मोदी का 30 दिन में तीसरा गुजरात दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. एक महीने में यह उनका तीसरा गुजरात दौरा है. हालांकि प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने गांव वडनगर जा रहे हैं. उनके दौरे को लेकर वहां तैयारी की जा रही है. पूरे गांव को सजाया जा रहा है.

राष्‍ट्रपति कोविंद ने अदीस अबाबा यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित किया

राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने जिबूती और इथियोपिया की अपनी चार दिवसीय यात्रा की समाप्ति से पहले आज इथियोपिया के सबसे पुराने विश्‍वविद्यालय, अदीस अबाबा यूनिवर्सिटी में छात्र समुदाय को संबोधित किया।इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग इथियोपिया के साथ भारत की वचनबद्धता का प्रमुख बिन्‍दु है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today