Category Archives: दुनिया

रक्षा मंत्री अंडमान और निकोबार कमान की यात्रा करेंगी

रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 18 और 19 अक्‍टूबर, 2017 को अंडमान और निकोबार कमान का दौरा करेंगी। कमान की पहली यात्रा पर श्रीमती सीतारमण सैनिकों के साथ दिवाली मनायेंगी और दो दिनों में विभिन्‍न कार्यक्रमों के दौरान परिवारों से बातचीत करेंगी।

आतंक प्रायोजित करने वाले देशों को अलग करने के लिए ठोस प्रयास करे

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आतंक प्रायोजित करने वाले देशों को अलग-थलग करने के लिए के लिए ठोस प्रयास करना होगा। श्री नायडू आज हरियाणा के मानेसर में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के 33वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

भोपाल हवाला कांड के तार पाकिस्तान से जुड़े

भोपाल हवाला कांड के तार पाकिस्तान से जुड़े मिले। दोनों आरोपी विजिट वीजा पर इंडिया आ कर जबरन रहने वाले पाए गए। हाल ही में पुलिस की गिरफ्त में आये दो हवाला कारोबारी पाकिस्तानी निकले हैं।

हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को हराया

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत के रमनदीप सिंह, चिंगलेनसामा और हरमनप्रीत के एक-एक गोल की बदौलत पाकिस्तान को 3-1 से हराया।

इस मामले में भावनाओं के आधार पर फैसला नहीं: सुप्रीम कोर्ट

रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस म्यांमार भेजने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रोहिंग्या मामला मानवता का बड़ा मुद्दा है. ये मानवीय समस्या है. कोर्ट इस मामले में भावनाओं के आधार पर फैसला नहीं लेगा.

जैन मुनि शांति सागर सूरत में गिरफ्तार

गुजरात के सूरत में एक जैन मुनि पर 19 साल की एक युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा जिसकी आज पुष्टि हो गई। आज पीडिता का मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें जैन मुनि को आरोपी पाया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी जैन मुनि शांतिसागर महाराज (45) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बांग्लादेश के न्यायाधीशों ने किया जिला अदालत का भ्रमण

बांग्लादेश से आए न्यायाधीशों के 38 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला अदालत का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल ने न्यायाधीशों के साथ ही वकीलों और न्यायिक कर्मचारियों के अलावा पक्षकारों से भी बातचीत की।

ढाका में राष्ट्र्कुल संसदीय सम्मेलन में

बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित होने वाले 63वें राष्‍ट्रकुल संसदीय सम्‍मेलन की तैयारियों के संबंध में लोकसभा अध्‍यक्ष की अध्‍यक्षता में संसद भवन में कल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधान सभा के माननीय अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह ने भाग लिया।

मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह चौहान जायँगे अमेरिका

मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह चौहान अमेरिका जायँगे। 22 से 28 अक्टूबर तक की अमेरिकी यात्रा रहेगी।

साइबर क्राइम: अन्तराष्ट्रीय गैंग के 06 आरोपी गिरफ्तार

मण्डीदीप के 42 लाख हैकिंग मामले का खुलासा अन्तराष्ट्रीय गैंग के 06 आरोपी गिरफ्तार किया गया। भारतीय अपराधी नाइजीरियनों की दलाली कर रहे है। नाइजीरियनों के साथ मिलकर भारतीयों को लूट रहे है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today