Category Archives: दुनिया

पाकिस्‍तान ने जेल में बंद कुलभूषण जाधव को पत्‍नी और मां से मिलने की अनुमति दी

पाकिस्‍तान ने इस महीने की 25 तारीख को जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को उनकी पत्‍नी और मां से मिलने की अनुमति दे दी है। जाधव के परिजनों के साथ एक भारतीय राजनयिक को भी जाने की अनुमति दी गई है। इस संबंध में भारतीय अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

नेपाल में संसदीय और प्रांतीय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान कल होगा

नेपाल में संसदीय और प्रांतीय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान कल होगा। प्रतिनिधि सभा के 128 निर्वाचन क्षेत्रों और प्रांतीय निर्वाचन क्षेत्रों के 256 सीटों पर मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं सहित चार हजार चार सौ 82 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

रोहिंज्‍या समुदाय पर हिंसात्‍मक रवैया के खिलाफ निंदा प्रस्‍ताव

अमरीका में प्रतिनिधि सभा ने रोहिंज्‍या समुदाय के खिलाफ जातीय हिंसा की निंदा करते हुए प्रस्‍ताव पारित किया है और म्‍यामां के रखाइन सूबे में तुरंत मानवीय सहायता बहाल करने का आग्रह किया है। 

अमरीका ने पाकिस्‍तान पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है

अमरीकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह सीमापार अफगानिस्तान में आतंकवादियों के हमले रोकने के प्रयास तेज करे। पाकिस्तान में अमरीकी दूतावास की विज्ञप्ति में कहा गया है कि पाकिस्तान को अपने यहां मौजूद आतंकवादियों

राहुल गांधी का नामांकन पर्चा दाखिल, दूसरा कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में राहुल गांधी एकमात्र प्रत्याशी हैं। उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। पहले नामांकन पर्चे में प्रस्तावक के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कमलनाथ ने हस्ताक्षर किए।

स्वामी ने कहा राहुल गांधी को जबरिया जनेऊ पहनाया गया

बीजेपी सांसद सुब्रण्यम स्वामी सांसद ने भोपाल में कहा है कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से कोई फायदा नहीं होना है। राहुल गांधी को राजीव गांधी के निधन के समय जबरिया जनेऊ पहनाया गया था।

अब 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा विधेयक पास

भोपाल के शक्ति कांड के बाद मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जताई गई महिला सुरक्षा की चिंता पर सोमवार को विधानसभा में दंड विधि संशोधन विधेयक पारित कर दिया गया। इसमें 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी तो छेड़छाड़ का अपराध गैर जमानती होगा और दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 साल की सजा का प्रावधान है। यह विधेयक पारित कर राज्य सरकार केंद्र सरकार को भेजेगी। मप्र देश का पहला राज्य होगा जिसने दुष्कर्म के मामले में फांसी की सजा के प्रावधान का विधेयक पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है।

अमरीका, संयुक्‍त राष्‍ट्र शरणार्थी और आव्रजक सुविधा संधि से हटा

अमरीका, संयुक्‍त राष्‍ट्र की उस संधि से अलग हो गया है, जिसमें शरणार्थियों और आव्रजकों को सुविधाएं उपलब्‍ध कराने का प्रावधान है। एक बयान में संयुक्‍त राष्‍ट्र में अमरीकी मिशन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव को सूचित किया है

जल सम्मेलन में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए टॉस्क फोर्स की मांग

मध्यप्रदेश के खजुराहो में राष्ट्रीय जल सम्मेलन में ज संरचनाओं की स्थिति पर चिंता जताई गई। साथ ही समापन मौके पर प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार से मांग की गई कि वह जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय टॉस्क फोर्स को बनाए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today