Category Archives: दुनिया

इंदौर में हड्डीरोग चिकित्सकों अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन आज से

देश और दुनिया के हड्डी रोग चिकित्सक आज से इंदौर में हड्डी रोग के उपचार की आधुनिकतम चिकित्सा पद्धति पर गहन मंथन करेंगे. इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा यहाँ आज से शुरू हो रहे 6 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन ‘आयोकॉन 2017’ की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है.

कजाकिस्तान में मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत ने तीन स्वर्ण पदक जीते।

भारतीय मुक्केबाजों ने कजाकिस्तान में आज संपन्न मुक्केबाजी टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण पदक सहित पांच पदक जीते। किंग्स कप टूर्नामेंट में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले रेलवे के मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन के श्याम कुमार ने 49 किलो वजन वर्ग में, विश्व युवा चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी नमन तंवर ने 91 किलो भार वर्ग में और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता सतीश कुमार ने 91 किलो से अधिक भार वार्ग में स्वर्ण पदक जीते।

खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का समापन

खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव के समापन समारोह के मुख्यअतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव शामिल हुए ।

अब जजों की सैलरी भी बढ़ेगी

केंद्र सरकार द्वारा न्यायाधीशों की सैलरी बढ़ाने के लिए एक बिल लोकसभा में पेश किया है. लोकसभा में पेश इस बिल में जजों की सैलरी 3 गुना करने का प्रस्ताव सरकार ने किया है.

भारत ने इंदौर में 88 रन से मैच जीता

इंदौर में श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया T20 मैच भारत ने 88 रनों से जीत लिया है. भारत ने पहले खेलते हुए 260 रन बनाए.

भारत का बागवानी फसलों उत्पादन में दुनिया में द्वितीय स्थान

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि पिछले कई वर्षों में बागवानी फसलों पर अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं का बड़ा उत्साहजनक परिणाम रहा है जिसके फलस्वरूप लगातार चार वर्षों से प्रतिकूलजलवायु की दशाओं में भी बागवानी फसलों का उत्पादन खाद्य फसलों से अधिक रहा है।

इंटरव्यू पर राहुल को चुनाव आयोग का नोटिस

गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी का साक्षात्कार प्रसारित करने पर विवाद खड़ा हो गया। चुनाव आयोग ने इसे चुनाव कानून एवं आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन माना है और राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने राहुल से इस नोटिस पर 18 दिसंबर की शाम तक जवाब मांगा है। ऐसा नहीं होने पर आयोग राहुल को संदर्भित किये बिना मामले का निर्णय करेगा। उसी दिन गुजरात चुनाव की मतगणना होगी। 

झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड, पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व कोयला सचिव दोषी करार

दिल्ली की विशेष अदालत ने CoalScam मामले में झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा , पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार बासु और पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता को दोषी करार दिया।

इस्‍लामिक सहयोग संगठन ने अमरीका के फैसले को खारिज किया

इस्‍लामी सहयोग संगठन – आईओसी ने अमरीका द्वारा येरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्‍यता देने के फैसले को खारिज किया है।

टैलेंट का उपयोग आतंकवाद में हो तो चिंता का विषय

आरजीपीवी में कुलपत्तियों के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले टैलेंट का उपयोग आतंकवाद में हो तो यह चिंता का विषय है। सभी को इस पर सोचने की जरूरत है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today