Category Archives: दुनिया

ONGC का पवनहंस हेलिकॉप्टर क्रैश

मुंबई में ONGC का पवनहंस हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। कोस्ट गार्ड शिप ने हेलिकॉप्टर के अवशेष सहित एक लाश बरामद की।

सुप्रीम कोर्ट के चार न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र सार्वजनिक किया

भारत के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार न्यायाधीश जस्टिस जे चेलामेश्वर के घर में पत्रकारवार्ता की.

ओरिएंटल ग्रुप के दफ्तरों पर इनकम टैक्स का छापा

भोपाल, इंदौर ,जबलपुर में एकसाथ ओरिएंटल ग्रुप के दफ्तरों पर इनकम टैक्स (IT) विभाग का छापा 20 से ज्यादा अधिकारियों की टीम खंगाल रही दस्तावेज, भोपाल के MP नगर स्थित ऑफिस पर भी आयकर छापा। बड़े कर चोरी का हो सकता है.

अशोक चव्हाण के मुकदमे पर फिलहाल रोक

महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण के मुकदमे पर फिलहाल रोक लगा दी है। SC तय करेगा पूर्व CM के खिलाफ बिना राज्यपाल की मंजूरी के मुकदमा चल सकता है या नहीं।

यूका के समक्ष गैस पीड़ितों ने मानव श्रृंखला बनाई

5.25 लाख भोपाल गैस पीड़ितों को न्यायपूर्ण मुआवजे की मांग को लेकर पिछले 33 वर्षों से जारी संघर्ष के दौरान भोपाल गैस पीड़ित संघर्ष सहयोग समिति के बैनर तले यूनियन कार्बाइड मुर्ती के समक्ष गैस पीड़ितों ने मानव श्रृंखला बनाई।

कोहली के प्रशंसक की मौत

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के जल्द आउट होने पर रतलाम में उनके प्रशंसक बाबूलाल बेरवा ने आत्मदाह कर लिया था.

2017-18 में देश की विकास दर 6.5 फीसदी रहेगी

सेंट्रल स्टेटिस्टिक्स ऑफिस यानी सीएसओ ने आज 2017-2018 में जीडीपी यानी विकास दर का अनुमान जारी कर दिया है. इसके मुताबिक साल 2017-18 में देश की विकास दर 6.5 फीसदी रहेगी.

अमरीका ने पाकिस्‍तान पर आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है

अमरीका ने पाकिस्‍तान पर आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उसने पाकिस्‍तान से अमरीकी मदद लेने के लिए आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को कहा है। अमरीका की ओर से यह कड़ी चेतावनी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के नववर्ष पर किये गये ट्वीट के बाद आई है, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि पिछले 15 वर्षों में पाकिस्‍तान को 33 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता के बदले उसे केवल धोखा मिला है।

नगरी निकाय चुनाव 17 जनवरी को मतगणना 30 जनवरी

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम और उप निर्वाचन चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इन चुनावों में 1600 पंच और 90 सरपंच के चुनाव होने हैं साथ ही 5435 पंच, 78 सरपंच और 17 जनपद सदस्य तिरुपुर निर्वाचन होने के उप निर्वाचन होने है.

भोपाल में पार्षद के घर फॉरेस्ट विभाग का छापा

पुराने भोपाल की एक निर्दलीय पार्षद मोहम्मद सऊद के घर वन विभाग ने छापा मारा. छापा वन्य प्राणी शिकार की आशंका में मारा गया. हांलाकि छापे में वन विभाग को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. गौरतलब है कि मोहम्मद सऊद का सोमवार को जन्म दिवस था.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today