Category Archives: दुनिया

जबलपुर एयरपोर्ट की छत गिरने के दूसरे दिन दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट छत टपकी

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर गुरुवार को छत गिरने के बाद शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की छत भी गिर गई जिसकी चपेट में कई गाड़ियां आ गईं। तीन गाड़ियां काफी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं।

राधा रानी पर टिप्पणी से घिरे प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की प्रेमानंदजी से सुलह की खबरें गलत, नजदीकी लोगों के वीडियो बयान में खंडन

राधा रानी के विवाह के बारे में टिप्पणी पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले को अब तक भारी पड़ रही है। एक तरफ उनके खिलाफ मध्य प्रदेश के उज्जैन से लेकर देशभर में कई स्थानों पर माहौल बना हुआ है तो अब यह सामने आ रहा है कि प्रेमानंद जी महाराज से सुलहनामे की खबरें भी भ्रामक हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

गर्मी की तपन से खजुराहो जूझ रहा, इंसान परेशान है तो बैनीसागर डेम की मछलियां मरीं

मध्य प्रदेश में गर्मी की तपन चरम पर है जिससे इंसान परेशान हो गया है। मगर जलीय प्राणी मछलियां पानी के भीतर जीवित नहीं महसूस कर रही हैं और खजुराहो की गर्मी में इन मरे हुए जलीय जीव के ढेर लग गए हैं। खजुराहो के जीवनदायिनी बैनीसागर बांध किनारे मरी हुई मछलियों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम ने दी लॉरेन विश्वनोई के नाम से धमकी, पढ़ें क्या है मामला

बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग ने एकबार फिर आतंक का मामला सामने आया है। शालिगराम ने अपने साथी जीतू तिवारी के घर पर हमला किया जिसके कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। इस बार शालिगराम ने अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर लॉरेन विश्वनोई के नाम से धमकी देकर डराने का प्रयास किया। देखिये और पढ़िये क्या है घटना और पुलिस में पीड़ित को कैसे होना पड़ा परेशान।

धीरेंद्र शास्त्री का कथित ऑडियो वायरल, निरस्त कथा का यह मामला कब का और क्या हुआ, जानें रिपोर्ट में

बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका धमकी भरा अंदाज सुनाई दे रहा है। कानपुर के एक निरस्त कथा के पुराने मामले से जुड़ा यह ऑडियो बताया जा रहा है जिससे जुड़ी संस्था के दो पदाधिकारियों से हमने संपर्क कर पूरे घटनाक्रम को जानने का प्रयास किया। हालांकि खबरसबकी अभी भी वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है लेकिन जो पदाधिकारियों ने बताया, उससे कहीं न कहीं ऑडियो की बात सच के करीब जरूर लगती है। पढ़िये रिपोर्ट।

इंदौर में रखी गई 2030 का भारत अभियान के तहत मुख्य प्रोजेक्ट्स की नींव

2030 का भारत (#2030KaBharat) अभियान के तहत सतत विकास लक्ष्य हासिल करने हेतु आज इंदौर में कुछ सार्थक प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की गई। ये प्रोजेक्ट्स गरीबी, भुखमरी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संबंधित होने के साथ-साथ स्ट्रीट वेंडर्स के सहयोग, और कैदियों के बेहतर स्वास्थ्य, पुनर्वास व कल्याण के प्रति भी समर्पित हैं। 2030 का भारत अभियान की शुरुआत समाजसेवी, लेखक व राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम द्वारा एक शिक्षित व समृद्ध भारत के दृष्टिकोण के साथ की गई है। इस अभियान का लक्ष्य मार्च 2026 तक इन सभी प्रोजेक्ट्स को देश के 10 राज्यों तक फैलाने का है।

नेपाल के प्रधानमंत्री व काश्की महाराजा की परपोती किरण राज लक्ष्मी थीं माधवीराजे, जाने कब बदला नाम

ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवीराजे सिंधिया का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वे माधवीराजे के नाम से पहचानी जाती थीं लेकिन उनका एक नाम किरण राज लक्ष्मी भी था। उनका संबंध ग्वालियर राजघराने के अलावा नेपाल के महाराजा परिवार से भी था। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट में माधवीराजे से जुड़ी जानकारियां।

मोदी का राहुल गांधी से अंबानी-अडानी पर सवाल, कितना धन उठाया है जो अब गाली देना बंद किया, राहुल का पलटवार जल्दी भेजें CBI-ED भेजें

देश का लोकसभा चुनाव अब कांग्रेस के निशाने पर रहने वाले अंबानी-अडानी के नोटों की गड्डियों की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के साथ अब ये उद्योगपति भाजपा के निशाने पर भी आते दिख रहे हैं। तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी से पूछा कि अंबानी और अडानी से उन्होंने कितना धन उठाया है, देश को बताएं तो राहुल गांधी ने भी कुछ घंटे बाद बयान जारी कर पीएम को जल्दी से सीबीआई-ईडी भेजने की सलाह दे डाली है। पढ़िये रिपोर्ट।

अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया

दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है। इस खबर को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्विटर पर फोटो शेयर करने के साथ दी है।

पं. प्रदीप मिश्रा सीहोरवाले के कुबरेश्वरधाम में महाशिवरात्रि के बाजार सजे, देशभर से आ रहे अनुयायी

पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोरवाले के कुबरेश्वरधाम में महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए बाजार सज गया है। देशभर से पंडित मिश्रा के अनुयायी सीहोर के कुबरेश्वरधाम पहुंचना शुरू हो गए हैं जिनसे अभी से स्थानीय लोग सेवाएं देने के बदले व्यावसायिक नजरिये से मोटी रकम वसूलने लगे हैं। पढ़िये रिपोर्ट, इस बार कुबरेश्वरधाम में कैसी रहेन वाली हैं व्यवस्थाएं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today