Category Archives: दुनिया

अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस ने आज सीरिया पर संयुक्‍त सैन्‍य कार्रवाई की है

पिछले सप्‍ताह दमिश्‍क के पास दाउमा शहर पर कथित रासायनिक गैस हमले के जवाब में अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस ने आज तड़के सीरिया पर संयुक्‍त सैन्‍य कार्रवाई की है। दमिश्‍क के आसपास आज सुबह भीषण विस्‍फोट होने की खबर है।

ईटीवी-जीटीवी के चर्रित चेहरे जगदीश चंद्रा ज़ी समूह से विदा

‘जी समूह’ के कई चैनलों की बतौर सीईओ जिम्मेदारी संभाल रहे जगदीश चंद्रा (JC) ने आखिरकार समूह को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से मीडिया गलियारों में जेसी को लेकर खूब चर्चाएं चल रहीं थीं।

आंबेडकर जयंती के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बंद, ऐहतियातन कदम उठाए

अनुसूचित जाति-जनजाति एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के बदलाव संबंधी फैसले को लेकर दलितों के भारत बंद में भड़की हिंसा के बाद 127वीं आंबेडकर जयंती के मौके पर मप्र में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ग्वालियर क्षेत्र में तो इंटरनेट सेवाओं को आज शुक्रवार की रात से ही निलंबित कर दिया गया जो शनिवार की शाम तक चलेगा। वहीं ग्वालियर में प्रशासन ने फ्लेग मार्च भी किया है।

भारत और चीन उच्च स्तरीय विचार-विमर्श जारी रखने पर सहमत

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष अधिकारी यांग जि इची के साथ शंघाई में वार्ता की, जिसमें दोनों पक्ष उच्च स्तरीय विचार-विमर्श जारी रखने पर सहमत हुए।

अफगानिस्‍तान में सरकारी परिसर में हुए हमले में 25 तालिबानी आतंकवादी मारे गये

अफगानिस्‍तान में कल रात एक सरकारी परिसर में हुए हमले में 15 सुर‍क्षाकर्मी सहित 18 लोग और 25 तालिबानी आतंकवादी मारे गये।

मप्र में नरेंद्र मोदी 24 और राहुल गांधी 14 अप्रैल को आएंगे

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है और भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। जहां मोदी 24 अप्रैल को जबलपुर में पहुंचेंगे तो गांधी 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती पर भोपाल से पार्टी के संविधान बचाओ अभियान की शुरूआत करेंगे।

अल्जीरिया में एक सैनिक विमान दुर्घटना में 257 लोग मारे गए

अल्‍जीरिया में आज एक सैन्‍य विमान की दुर्घटना में कम से कम 257 लोग मारे गये हैं। अल्‍जीरिया के सरकारी टेलीविजन के अनुसार यह सैन्‍य परिवहन विमान दक्षिण-पश्चिम अल्‍जीरिया के बौफैरिक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद खेतों में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। यह परिवहन विमान दक्षिण-पश्चिम अल्जीरिया में टिन्‍डॉफ के लिए रवाना हुआ था।

फेसबुक भारत और अन्‍य देशों में चुनाव संबंधी डाटा की गोपनीयता सुनिश्चित करना चाहता है

फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि वे  चाहते हैं कि चुनाव संबंधी डाटा की गोपनीयता सुनिश्चित की जाए।

लुफ्थांसा और एयर फ्रांस के कर्मचारियों की हड़ताल

यूरोप की प्रमुख विमानन कंपनियों – लुफ्थांसा और एयर फ्रांस के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हजारों यात्री आज हवाई अड्डों पर फंसे रहे। यूरोप के अनेक प्रमुख हवाई अड्डों पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

डब्ल्यू टी ओ में चीने ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा शुल्क में की गई वृद्धि को चुनौती दी है

विश्व व्यापार संगठन-डब्ल्यू टी ओ में चीने ने शिकायत दर्ज कर आयातित इस्पात और एल्युमिनियम पर अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा शुल्क में की गई वृद्धि को चुनौती दी है। संगठन ने कहा है कि चीन ने इस्पात और एल्युमिनियम पर विवाद को लेकर अमरीका से बातचीत के लिए साठ दिन का समय मांगा है। बातचीत विफल होने की स्‍थिति में चीन का अगला कदम व्यापार विशेषज्ञों के समूह से फैसले की मांग हो सकता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today