Category Archives: दुनिया

कनाडा में एक वाहन के लोगों की भीड़ पर चढ़ जाने से दस लोग मारे गये

कनाडा के मध्‍य टोंरटो में कल एक वाहन के लोगों की भीड़ पर चढ़ जाने से दस लोग मारे गये और 15 घायल हो गये। 

शेरे-पंजाब ज्वेलर्स डायरेक्टर संजय-राजीव के खिलाफ लुक आउट नोटिस

सतना सिटी कोतवाली में दर्ज धारा 406 के दो अलग-अलग प्रकरण में फरार चल रहे शेरे-पंजाब ज्वेलर्स प्रा. लि.के डायरेक्टर संजय वर्मा और राजीव वर्मा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने पुलिस कप्तान राजेश हिंगणकर ने डायरेक्टर आफ इमीग्रेशन डिपार्टमेंट नई दिल्ली को पत्र लिखा।

बदमाशों ने स्कर्ट खींची, पीड़िता के ट्वीट पर शिवराज का एक्शन

इंदौर में एक मॉडल की मनचलों ने सरेआम जब चलती स्कूटी पर स्कर्ट खींचा तो वह किसी तरह संभली और ट्वीट कर अपने साथ हुए घटनाक्रम को बयां किया। पीडि़ता के इस ट्वीट को देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आए और उन्होंने ढांढस बंधाते हुए उसकी हिम्मत की न केवल सराहना की बल्कि उसे आश्वास्त किया कि प्रशासन-पुलिस तुम्हारे साथ है और आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

भोपाल में पेट्रोल 80 रूपए के पार

भोपाल। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं क्रूड ऑयल में लगातार हो रहे इजाफे ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और इजाफे के संकेत दे दिए हैं। 23 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 80.09 रुपए प्रति लीटर की दर से बिकेगा, जो 22 ता को को 79.95 रूपए लीटर बिका। इस के साथ ही डीजल का रेट भी 69.08 रूपए से बढ़कर 69.32 रूपए के रिकार्ड भाव जा पहुंचा।

प्रधानमंत्री ने स्टॉकहोम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज स्टॉकहोम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने स्वीडन में गर्मजोशी से भरे अपने स्वागत के लिये स्वीडन की सरकार, विशेष रूप से समारोह में उपस्थित स्वीडन

भारत एवं नार्डिक देशों के बीच संयुक्त पत्रकार वक्तव्य

 

 आज स्टॉकहोम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, डेनमॉर्क के प्रधानमंत्री श्री लार्स लोक्के रैसमुस्सेन, फिनलैण्ड के प्रधानमंत्री श्री जुहा सिपिला, आइसलैण्ड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्स्डोट्टिर,

बारात से भरा ट्रक नदी में गिरा, 20 की मौत

सीधी थाना क्षेत्रस्थित अमिलिया व बहरी थाने के बीच देवसर गांव की एक बारात ट्रक में भरकर सिंहावल के पमरिया जा रही थी कि इस बीच वाहन नदी में गिर गई। इससे करीब 20 लोगों की मौत हो गई।

भारत को सबसे ज्‍यादा 46 वोट मिले

भारत को संयुक्‍त राष्‍ट्र की एशिया प्रशांत देशों की स्‍वैच्छिक संगठन समिति का सदस्‍य चुन लिया गया है। उसका चार साल का कार्यकाल पहली जनवरी 2019 से शुरू होगा।

सीरिया पर पश्चिमी देशों के और हमलों से दुनिया में संकट की स्‍थिति पैदा हो जायेगी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने चेतावनी दी है कि सीरिया पर पश्चिमी देशों के और हमलों से दुनिया में संकट की स्‍थिति पैदा हो जायेगी।

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हो गया है

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हो गया है। इन खेलों में भारतीय खिलाडि़यों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कई उपलब्धियां हासिल कीं। भारत ने इन खेलों में अपना तीसरा सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 66 पदक जीतने में सफलता पाई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today