Category Archives: आपकी आवाज, हमारी कलम

सौरभ शर्मा के बहाने कांग्रेस का भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर हमला, नौटंकी की, एजेंसियों में शिकायतें

मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के भ्रष्टाचार का मुद्दा कोई नया नहीं है मगर इस बार कांग्रेस विधायक दल ने लगता है इसे अब तक पकड़कर रखा है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने सदन के बाहर अब तक विशेष कार्ययोजना पर काम नहीं किया है लेकिन सदन के सदस्यों ने जरूर इसे तमाम दबावों के बावजूद मुद्दा बनाकर रखा है। देखना यह है कि विधानसभा सत्र के बाद कांग्रेस संगठन इस मुद्दे को कहां तक ले जाता है।

कांग्रेस में कुछ नेता भाजपा के साथ अपने नेताओं के निशाने पर भी, जाने कौन हैं ये

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद भी नेताओं के बीच समन्वय तो दूर की बात है उनमें आपसी खींचतान ऐसी मची है कि कुछ नेता भाजपा के साथ-साथ अपने ही नेताओं के निशाने पर हैं। इन नेताओं को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जहां जगह नहीं मिल पा रही है तो वहीं उनके विवादास्पद मामलों को पीछे से हवा देकर भाजपा को अप्रत्यक्ष रूप से मदद की जा रही है। आईए आपको बताते हैं कि ये कौन से नेता हैं जो भाजपा के साथ अपनों के टारगेट पर भी हैं।

क्या ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मेहमान फुटपाथ पर चलेंगे…, क्यों खर्च हो रहा है करोड़ों का बजट…

ग्लोबल इवेस्टर्स समिट 24-25 फरवरी को होने जा रही है जिसमें देश ही नहीं विदेशों से भी निवेशक आ रहे हैं। मगर जिस ढंग से बाहरी सजावट से उन्हें आकर्षित करने के लिए करोड़ों की राशि पानी की तरह बहाई जा रही है और ऐसा लग रहा है कि उन्हें भोपाल की सड़कें, दीवारें और फुटपाथ से सरकार लुभा लेगी। आखिर इन पर इतना खर्च क्यों हो रहा है, यह किसी को पता नहीं, मगर यह जरूर है कि इससे कई लोग बन जाएंगे। जानिये कहां कहां हो रही है फिजूल खर्ची।

मुख्यमंत्री का जापान दौराः उद्योगपतियों को देंगे भोपाल जीआईएस का आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने का संकल्प आकार लेने लगा है। देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की अपार सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कारवां जापान की 4 दिवसीय यात्रा के लिये 27 जनवरी को रवाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जापान दौरा मध्यप्रदेश से जापान के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को निवेश अवसरों से अवगत कराएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव का प्रवास भारत-जापान संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

अतिक्रमणकारियों को कौन देता है संरक्षण….बीजेपी के इंदौर से विधायक हार्डिया के वायरल वीडियो से जानें

मध्य प्रदेश हो या देश का कोई राज्य, अतिक्रमणकारियों की चपेट से बचा नहीं है। इन्हें कौन संरक्षण देता है, यह सभी जानते हैं क्योंकि जब अतिक्रमण हो रहा होता है तो निर्वाचित स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर सत्ता से जुड़े राजनीतिक दल के हर छोटे-बड़े नेता की जानकारी में होता है। जब उसे हटाने की कोशिश होती है तो वही नेता खुलेआम मुहिम को रोकने पहुंच जाते हैं। यह सत्यता राजनीतिक दल स्वीकार नहीं करते मगर वे दबी जुबान से उनकी मजबूरी भी मानते हैं और उनकी इस रणनीति का साक्ष्य वोट बैंक है। सुनिये एक वायरल वीडियो जिसके संवाद से सब कुछ साफ हो जाएगा कि अतिक्रमणकारियों का संरक्षक कौन है।

भाजपा ने 12 ओर जिला अध्यक्षों की घोषणा की, अब तक 32 जिलों के अध्यक्ष फाइनल हुए

भाजपा के संगठन चुनाव में जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान आज भी हुआ जिसमें 12 और जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। अब तक पार्टी ने 32 जिला अध्यक्षों के नामों को फाइनल कर उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

जीतू पटवारी ने फिर दिखाया दिग्विजय के हैं साथ, भांजे को दिया संगठन प्रभारी का दायित्व तो पुत्र को युकां के साथ प्लानिंग-इंप्लीमेंट दिया

मध्य प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी में जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समर्थकों को तव्वजो दी गई थी, अब वही तस्वीर प्रभारियों की सूची में दिखाई दे रही है। दिग्विजय के भांजे पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह को जीतू ने अपने संगठन के लिए जिम्मेदारी सौंप दी है तो उनके बेटे जयवर्धन सिंह को युवक कांग्रेस, सशक्तिकरण, कांग्रेस के विकास व उसे आगे ले जाने की प्लानिंग की बागडोर सौंप दी है। पढ़िये रिपोट।

अंकुर मैदान पर धोती-कुर्ते में गेंदबाजी-बल्लेबाजी…संस्कृत में आंखों-देखा हाल

भोपाल के शिवाजी नगर स्थित अंकुर मैदान में सोमवार को त्रिपुंड तिलक लगाए धोती-कुर्ता पहने कुछ लोग गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहे थे। इन लोगों की गेंदों और बल्ले से मारे जा रहे शॉट का आंखों-देखा हानि सुनाने वाले संस्कृत में संदेश दे रहे थे। पढ़िए रिपोर्ट।

सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा घेराव आंदोलनः पार्टी एक मगर नेताओं के इंद्रधनुषी रंग

मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने विधानसभा घेराव आंदोलन का ऐलान किया है लेकिन पार्टी के नेता के रंग-ढंग अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। आंदोलन को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया पर अपीलें की जा रही हैं जिनसे बड़े नेता अब तक दूर हैं तो संगठन प्रमुख और विधायक दल के नेता की अलग-अलग चाल नजर आ रही है। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

MP PCC में सरकार को घेरने की रणनीति बताने जिलों में PC की कमान सौंपने में आंतरिक खींचतान की झलक

मध्य प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए आंदोलन तो करने जा रहा है लेकिन पार्टी के भीतर चल रही खींचतान से आंदोलन में सरकार को ताकत दिखाने के बजाय नेताओं को कमजोर करने की रणनीति ज्यादा दिखाई दे रही है। विधानसभा घेराव के पहले प्रदेश में कांग्रेस ने दो दिन तक जिलों में पत्रकार वार्ताओं का आयोजन कर मुद्दों को प्रेस के सामने रखने के लिए जिन्हें कमान सौंपी है, उसमें कुछ नेताओं को कमजोर करने और कुछ नेताओं को वंशवाद में उलझाकर समर्थकों में फूट डालने की राजनीतिक चालबाजी नजर आ रही है। पढ़िये मध्य प्रदेश कांग्रेस में मचे इसी घमासान पर वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की विशेष रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today