-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिबसिंह वर्मा के पुत्र पूर्व सांसद परवेश वर्मा का मध्य प्रदेश कनेक्शन, दामाद का रिश्ता
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले परवेश वर्मा का मध्य प्रदेश से बहुत गहरा नाता है। पूर्व सांसद परवेश वर्मा के पिता स्व. साहिबसिंह वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश विक्रम वर्मा, विधायक नीना वर्मा के परिवारों का भी ऐसा रिश्ता है जो राजनीति से ऊपर समाज के बंधन में बंधा है। पढ़िये क्या है यह रिश्ता।
परवेश वर्मा साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे। साहिब सिंह वर्मा के बेटे परवेश का रिश्ता कुछ दशक पहले मध्य प्रदेश से जु़ड़ा था और यह संबंध पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री तथा मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विक्रम वर्मा के परिवार से जुड़ा था। विक्रम वर्मा की बेटी स्वाति से परवेश वर्मा का संबंध जुड़ा और दोनों परिवार एक-दूसरे रिश्ते में बंध गए। स्वाति की शादी परवेश वर्मा से हुई और इसके बाद दोनों के राजनीति संबंध रिश्तेदारी में बदल गई। साहिब सिंह वर्मा जिस सीट से जीतकर मुख्यमंत्री बने थे, उसी सीट से उनके पुत्र व पूर्व सांसद परवेश वर्मा जीते हैं। इसी सीट से कांग्रेस की शीला दीक्षित भी जीती थी और दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। इस तरह अब चर्चा यह चल पड़ी है कि दिल्ली की इस सीट की परंपरा परवेश वर्मा के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने से आगे बढ़ेगी या कोई बदलाव आएगा। हालांकि दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री को लेकर न परवेश वर्मा कुछ कह रहे हैं और न ही उनकी पत्नी यानी मध्य प्रदेश की बेटी स्वाति ही कुछ कह रही हैं।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, अन्य, देश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply