-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
हाउसिंग सोसायटी की शिकायत निपटाने JR CO-OP विनोद सिंह दो लाख रिश्वत लेते पकड़े गए
सहकारिता विभाग के ज्वाइंट रजिस्ट्रार विनोद सिंह को लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने एक शिकायत के निराकरण के एवज में दो लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया। भोपाल के मैनिट चौराहा पर रिश्वत का लेन-देन करते हुए ज्वाइंट रजिस्ट्रार को पकड़ा गया। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग में हाउसिंग सोसायटियों के खिलाफ पहुंचने वाली शिकायतों के निराकरण में भ्रष्टाचार का एक उदाहरण मैनिट चौराहा पर देखने को मिल गया। यहां भोपाल की एक हाउसिंग सोसायटी विशाल सागर गृह निर्माण समिति के विनोद शर्मा के खिलाफ समिति में अनियमितता की एक शिकायत सहकारिता के संयुक्त पंजीयक विनोद सिंह के पास पहुंची थी जिसकी जांच वे कर रहे थे। इस समिति की शिकायत के निराकरण के ज्वाइंट रजिस्ट्रार विनोद सिंह ने हाउसिंग सोसायटी के विनोद शर्मा से पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत की एक किश्त दो लाख रुपए का लेन देन सोमवार को मैनिट चौराहा पर होना था। विनोद शर्मा ने रिश्वत देने के पहले लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना को इसकी शिकायत कर दी जहां शिकायत की सत्यता की जांच के उपरांत योजनाबद्ध ढंग से मैनिट चौराहा पर विनोद सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़े की कार्रवाई की गई।
रिश्वत लेते पकड़ने वाली टीम का नेतृत्व डीएसपी संजय शुक्ला ने किया और उनके साथ ट्रेप टीम में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक जीएस मर्सकोले, निरीक्षक उमा कुशवाहा एवं प्रधान आरक्षकगण मुकेश पटेल, ब्रज बिहारी पांडे, आरक्षक अवध बाथवी भी थे।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply