राजगढ़ में डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत पर MLA का मंत्री-MP के सामने दर्द फूटा, कलेक्टर व अधिकारियों पर लगाए आरोप
Thursday, 14 November 2024 6:26 PM adminNo comments
राजगढ़ जिले में एक सरकारी डॉक्टर के महिला का नशे में इलाज करने के आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक अमर सिंह यादव ने मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद रोडमल नागर के सामने अपनी पीड़ा रखी। कलेक्टर और अधिकारियों पर डॉक्टर के खिलाफ सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए। सरकारी मीटिंग का वीडियो वायरल हुआ। पढ़िये क्या है पूरा मामला।
राजगढ़ जिले में छह दिन पहले सरकारी अस्पताल में 21 साल की एक महिला कीर्ति की इलाज के दौरान मौत को लेकर प्रशासन और पुलिस के रवैये को लेकर स्थानीय विधायक अमर सिंह यादव का दर्द एक सरकारी बैठक में फूट पड़ा। इस बैठक में मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद रोडमल नागर सहित जिले के अन्य विधायक व कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार व उनके अधीनस्थ अधिकारीगण मौजूद थे। घटना में डॉक्टर की लापरवाही का हवाला देते हुए प्रशासन व पुलिस द्वारा सही कार्रवाई नहीं किए जाने पर अमर सिंह यादव ने मीटिंग में कलेक्टर पर सीधे डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। विधायक ने डॉक्टर को स्थानांरित करने की मांग की विधायक अमर सिंह यादव ने प्रशासन और पुलिस पर इस मामले में सही कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने डॉक्टर की लापरवाही से कीर्ति की मौत पर तो कार्रवाई नहीं की लेकिन जब मीडिया ने इसमें वस्तुस्थिति दी तो उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कोशिश की गई। विधायक ने आरोप लगाया कि कलेक्टर से जिले के लोगों ने मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम में डॉक्टर की लापरवाही के बताया है लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह है घटना कीर्ति के परिजनों ने उसे आठ नवंबर को इलाज के लिए जिला मुख्यालय में सरकारी अस्पताल में भर्ती किया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि भर्ती कराते हुए कीर्ति का ब्लडप्रेशर, पल्स रेट सबकुछ सामान्य था लेकिन शराब के नशे में इलाज कर रहे डॉ. अमर सिंह धारवे और सिस्टर ने गलत दवा दे दी। इससे उसकी मौत हो गई और डॉक्टर का औपचारिक रूप से मेडिकल कराया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवसेना के संस्थापक, श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति, जनसेवा और गरीब कल्याण के - 17/11/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री सिंघल ने श्रीराम ज - 17/11/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी, 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय लाला लाजपत राय ने वर्ष 191 - 17/11/2025
Leave a Reply