-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
अगर फॉरेस्ट एरिया में सड़क बनाना है तो लागत का तीन परसेंट देना होगा, जानिये किसने की यह डिमांड
मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है मगर जब कोई सड़क फॉरेस्ट एरिया से गुजरती है तो उसके लिए विभाग की अनुमति जरूरी होती है। इस अनुमति के बाद भी धार जिले के एक रेंजर ने सड़क बनाने वाले ठेकेदार से लागत का तीन प्रतिशत अलग से मांगा। जानिये यह डिमांड करने वाले रेंजर को ठेकेदार ने कैसे लोकायुक्त पुलिस से पकड़वाया।
मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदारों को कई जगह अतिरिक्त राशि देना होती है और इसी वजह से सड़क बनाने की लागत कई प्रतिशत बढ़ जाती है। ऐसी एक सड़क का निर्माण धार जिले के मनावर तहसील के जितेंद्र वास्कले द्वारा जिले में बाग रोड से पांडु गुफा के बीच किया जा रहा था। मगर इस रोड का करीब तीन किलोमीटर हिस्सा फॉरेस्ट एरिया में आता है और सड़क निर्माण के लिए यहां के हिस्से की वन विभाग से अनुमति भी ली गई।
अनुमति के बाद भी मांगी गई रिश्वत
बाग फॉरेस्ट रेंज के रेंजर वैभव उपाध्याय ने सड़क निर्माण को रोक दिया और ठेकेदार जितेंद्र वास्कले से रेंजर ने सड़क बनाने की लागत का तीन प्रतिशत अपने लिए मांगा। वैभव उपाध्याय ने जितेंद्र से दो लाख की डिमांड की जिसमें से 96 हजार रुपए ठेकेदार ने रेंजर को दे भी दिए थे। इसके बाद भी सड़क बनाने का काम शुरू नहीं करने दिया गया और ठेकेदार से शेष राशि की मांग की गई। इस मांग के दबाव के बाद जितेंद्र वास्कले ने रेंजर की लोकायुक्त पुलिस इंदौर के एसपी को शिकायत की और उन्होंने शिकायत का सत्यापन कराने के बाद रेंजर को बुधवार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, police




Leave a Reply