मध्य प्रदेश शासन ने रविवार की आधी रात को डेढ़ दर्जन आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं जिनमें गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के जीजाजी श्रीमन शुक्ला भी शामिल हैं। उन्हें कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग से कृषि मंडी का आयुक्त बना दिया गया है तो भोपाल के सरोजनी नायडू स्कूल के 12वीं पूरक परीक्षा केंद्र को बदले जाने की सूचना छात्रों तक नहीं पहुंचाने पर जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी पर सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल श्रीकांत बनोठ की नाराजगी के बाद उनका तबादला कर दिया गया है। उन्हें श्रम आयुक्त बनाकर इंदौर भेजा गया है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश शासन ने रविवार को अवकाश के दिन आधी रात को पांच कमिश्नर स्तर और 13 कलेक्टर स्तर के आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के कमिश्नरों को बदल दिया गया है तो छिंदवाड़ा, गुना, पन्ना, भिंड, उमरिया कलेक्टरों के स्थानांतरण किए गए हैं। नर्मदापुरम संभाग में श्रीमन शुक्ला थे जिन्हें मंडी बोर्ड तो भोपाल व इंदौर संभाग के आयुक्त क्रमशः मालसिंह भयडिया और डॉ. पवन कुमार शर्मा की पदस्थापना अदला-बदली जैसी की गई है। उज्जैन कमिश्नर संदीप यादव को राजस्व आयुक्त तो राजस्व आयुक्त डॉ. संजय गोयल को कमिश्नर उज्जैन संभाग बनाया गया है।
दमोह उपचुनाव के बाद हटाए गए राठी फिर कलेक्टर बने कोरोनाकाल में दमोह उपचुनाव के दौरान वहां कलेक्टर रहे तरुण राठी को चुनाव के बाद हटाकर मंत्रालय में पदस्थ कर दिया था जिन्हें विधानसभा चुनाव 2023 में फिर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें गुना जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव श्रीकांत बनोठ को डीईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखे जाने के बाद वहां से आज हटा दिया गया। बनोठ इसके पहले सख्त प्रशासनिक निर्णयों के लिए जाने जाते रहे हैं और करीब छह साल पहले उन्होंने कृषि मंत्री कमल पटेल के बेटे के खिलाफ हरदा में जिलाबदर की कार्रवाई की थी।
भोपाल नगर निगम कमिश्रर कोलसानी हटाए गए भोपाल नगर निगम में तीन साल से ज्यादा समय से पदस्थ रहे वीएस चौधरी कोलसानी को भी राज्य शासन ने आधी रात को हटा दिया। सिंगरौली कलेक्टर से कोलसानी भोपाल नगर निगम में जून 2020 में पदस्थ किए गए थे लेकिन यहां एक साल पूर्व निर्वाचित निगम परिषद में प्रशासनिक कामकाज पर कई सवाल खड़े किए जा रहे थे। कुछ वार्डों में ही निगम की राशि खर्च होने पर निगम प्रशासन कोई कंट्रोल नहीं कर पा रहा था।
विवादों में रहे संजीव श्रीवास्तव को भी मिली भिंड की कलेक्टरी संजीव श्रीवास्तव को राज्य शासन ने भिंड जिले की कलेक्टरी सौंपी है। श्रीवास्तव जब उमरिया कलेक्टर थे तो उन पर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में एक प्रत्याशी ने पर्ची बदलकर चुनाव में पक्षपात करने का आरोप लगाया था। मामला हाईकोर्ट तक गया था और संजीव श्रीवास्तव को कोर्ट ने नोटिस भी जारी किया ता। इसके साथ ही उनका एक वीडियो भी आया था जिसमें वे उमरिया पदस्थापना में प्रदर्शनकारी महिला को गुस्से में दुत्कराते हुए दिखाई दे रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी भी जाहिर की थी। मां का अंतिम संस्कार कर कुछ घंटे में काम पर लौटे थे पुष्प छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाए गए मनोज पुष्प काम के प्रति काफी समर्पित हैं। कोरोना काल में व्यवस्थाओं की प्रशासनिक अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग चल रही थी कि उन्हें मां के निधन की सूचना दी गई। मगर वीडियो कांफ्रेंसिंग पूरी होने तक वे वहां बैठे रहे और इसके बाद घर पहुंचे। वहां मां का अंतिम संस्कार किया तथा कुछ घंटे बाद वापस काम पर लौट आए थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांतिकारी भीमा नायक के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय गौरव क्रांतिकारी भीमा नायक का मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्र - 29/12/2025
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि मंडी प्रांगणों को कृषक उन्मुख बनाये जाने के लिये प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाये। किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं, प - 29/12/2025
राष्ट्रीय शैक्षिक नेतृत्व परिषद (एनसीएसएल) नीपा द्वारा 5 राज्यों बिहार, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा तथा मध्यप्रदेश की लीडरशिप एकेडमी की समीक्षा एवं योजना निर्माण कार्यशाला का आयोजन भोपाल मे - 29/12/2025
सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन–2047 और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व - 29/12/2025
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने सोमवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में "दो वर्षों की विभागीय उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं" को लेकर - 29/12/2025
Leave a Reply