-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रधानमंत्री आवास आवंटन राशि पाने के लिए देनी पड़ी 30 फीसदी दलाली, लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा
प्रधानमंत्री आवास आवंटन राशि देने के लिए पंचायतों में पात्र लोगों से 30 फीसदी दलाली ली जा रही है। यह खुलासा एकबार फिर हुआ है और इस बार धार जिले के बदनावर में पंचायत के कर्मचारी ने मां और बेटे की प्रधानमंत्री आवास आवंटन राशि को उन्हें सौंपने के पहले यह दलाली राशि की मांग की गई। मामला लोकायुक्त पुलिस तक पहुंचा तो इस मामले में आरोपी रंगेहाथों पकड़ाया है।
धार जिले के बदनावर तहसील की सांगवी पंचायत के दौलतपुरा गांव के आदिवासी युवक अनिल निनामा और उसकी मां के नाम के प्रधानमंत्री आवास योजना की दो कुटीर स्वीकृत हुई थी। मां और बेटे की कुटीर के लिए पात्रता के मुताबिक 25 हजार 25 हजार की आवंटन राशि पंचायत में आई थी जिसे लेने के लिए जब अनिल ने पंचायत में संपर्क किया तो वहां रोजगार सहायक मदनलाल डामर ने मां-बेटे की आवंटन राशि देने के लिए 15 हजार रुपए की राशि की मांग की। रिश्वत की मांग किए जाने पर अनिल निनामा ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की तो शिकायत के सत्यापन के बाद गुरुवार को रोजगार सहायक मदनलाल को रिश्वत की राशि में से पांच हजार रुपए लेते हुए लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply