-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
GMC पीजी स्टूडेंट बाला सरस्वती सुसाइड मामला अमित शाह तक पहुंचा, केरल MP ने लिखी चिट्ठी
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की पीजी स्टूडेंट बाला सरस्वती की सुसाइड का मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंच गया है। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य केरल के बेनी बेहनन ने शाह को पत्र लिखकर सुसाइड केस में विस्तृत जांच और जांच के दौरान एचीओ डॉ. अरुणा को वहां से हटाने की मांग की है। पढ़िये रिपोर्ट।
भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज की पीजी स्टूडेंट बाला सरस्वती केरल के परिवार की है और केरल के सांसद बेनी बेहनन ने अपने राज्य की छात्रा की मौत पर चिंता जताई है। उन्होंने सरस्वती की आत्महत्या को लेकर कहा है कि डीन और प्रोफेसरों द्वारा कॉलेज में छात्रों को बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके लिए खिलाफ वहां अच्छे प्रोफेसर भी सामने नहीं आ रहे हैं। इसलिए सांसद बेहनन ने गृह मंत्री शाह को मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
चार मांगों को उठाया
केरल के सांसद बेनी बेहनन ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को लिखे पत्र में चार मांग की है जिसमें सबसे पहले आत्महत्या के मामले में गायनेकॉलॉजी विभाग व विभागाध्यक्ष डॉ. अरुणा कुमार की विस्तृत जांच कराए जाने को कहा है। जब तक जांच चलती है तब तक संबंधितों को निलंबित रखे जाने, छात्रों के साथ खराब व्यवहार करने वाले प्रोफेसरों का पता कर तुरंत कॉलेज में स्वस्थ पढ़ाई का माहौल बनाए जाने व शीघ्र ही कॉलेज में अच्छे रिकॉर्ड वाले डॉक्टर्स को विभागाध्यक्ष बनाए जाने की आवश्यकता जताई है।




Leave a Reply