-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
हरदा की पटाखा फैक्ट्री में आग, आतिशबाजी के धमाकों से कई किलोमीटर तक दहशत, कुछ मौत, कई घर तबाह
हरदा की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 60 से अधिक घरों में आग लग गई। प्रशासन ने कई घरों को खाली कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आला अफसरों को दिए निर्देश और भोपाल में इलाज के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा गया। मंत्री उदयप्रताप सिंह को हरदा भेजा।
हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इससे आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। फैक्ट्री के आसपास सड़क पर कुछ शव पड़े हुए दिख रहे हैं। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्ट्री में लगातार धमाके हो रहे हैं। फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। फैक्ट्री में मंगलवार सुबह इतना तेज धमाका हुआ कि पूरा शहर दहल उठा है। आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस-प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply