-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मध्य प्रदेश में एक्जिट पोल बना रहे भाजपा की सरकार, जानें किस एक्जिट पोल में क्या है आंकड़े
मध्य प्रदेश में दिसंबर 2023 में नई सरकार भाजपा की ही बनेगी, यह आंकड़े अब तक एक्जिट पोल में सामने आए हैं। ज्यादातर एक्जिट पोल भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली पार्टी बता रहे हैं और इन एक्जिट पोल से भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था और आज शाम को एक्जिट पोल के आंकड़ों से भाजपा खेमे में खुशियां दौड़ गई हैं। न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के एक्जिट पोल में भाजपा को एकतरफा बहुमत मिलने के आंकड़े बता रहा है। इसके एक्जिट पोल नतीजों में भाजपा को 151 सीटों के साथ सरकार बनाते हुए बताया जा रहा है तो कांग्रेस को मात्र 74 सीटों पर सीमित कर दिया गया है। इसके साथ इंडिया टीवी और सीएनएक्स के एक्जिट पोल में 146 सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनाने की स्थिति बताई जा रही है और कांग्रेस को महज 79 सीटों पर सिमटा दिया गया है। रिपब्लिक मेट्रिज के एक्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनते हुए बताया जा रहा है लेकिन 124 सीटों के साथ यह स्थिति बताई जा रही है। कांग्रेस इस एक्जिट पोल में 100 के पार 102 सीटों पर बताई जा रही है। मगर जन की बात के एक्जिट पोल में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। कांग्रेस को भाजपा से एक सीट ज्यादा 113 सीटें बताई जा रही हैं तो भाजपा को 112 सीटों पर बताया जा रहा है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply