पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब अपने पुराने दोस्तों को याद करते हुए गुनगुना रहे हैं कि अहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तों….। कुछ महीने पहले तक राजनीतिक व्यस्तता के कारण अपने इन दोस्तों को समय नहीं दे पाने वाले शिवराज आज भोपाल के हमीदिया कॉलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन में पहुंचे तो पुराने दिनों की याद करते हुए अपने अंदाज में गाना गुनगुनाया तो दोस्तों ने भी सुर में सुर मिला दिए।
शिवराज सिंह चौहान चार बार मुख्यमंत्री रहने के बाद इन दिनों विधायक के रूप में विधानसभा में बैठ रहे हैं और भाजपा ने उन्हें दक्षिण भारत में पार्टी के विस्तार के लिए विभिन्न कार्यक्रम सौंप रखे हैं। इसके बाद भी वे यदाकदा अब मध्य प्रदेश में अपने आपको व्यस्त करते रहते हैं। कभी पार्टी के स्थानीय कार्यक्रमों में तो कभी निजी स्तर पर कार्यक्रमों में उन्हें समय देने का मौका मिल जाता है। आज वे हमीदिया कॉलेज के अपने पुराने साथियों के बीच पूर्व छात्र सम्मेलन में पहुंचे तो मंच पर उन्हें विशेष स्थान मिल गया। इसके बाद क्या था, उनके मन में अपने पुराने साथियों के लिए ऐसा प्यार उमड़ा कि दिल से उनके लिए गाना निकला। गाना मंच से गाते गाते वे नीचे आ गए और सभी साथियों के बीच गाने को गाने लगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 30 जनवरी 2026 को राजधानी के हृदय स्थल गुलाब गार्डन में पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में 5 हज़ार से अधिक गमले ओर 2 हज़ार से अधिक कट फ्ल - 17/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 2 और 3 दिसम्बर 1984 की दरमियानी रात भोपाल में मिथाइल आइसोसायनाइट (एमआईसी) गैस का रिसाव एक भीषण दुर्घटना थी। घटना में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। करीब 40 - 17/01/2026
Leave a Reply