-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
SL कच्चातिवु द्वीप सौंपने पर दिग्विजय का सवाल वहां कोई रहता है क्या, BJP का पलटवार राघौगढ़ की खाली प्रापर्टी दान कर दें
श्री लंका कच्चातिवु द्वीप को इंदिरा गांधी ने सौंप दिया था और बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उस फैसले को सही करार देने के लिए तर्क दिया कि वहां कोई रहता है। दिग्विजय सिंह की इस प्रतिक्रिया पर भाजपा हमलावर हो गई है और प्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग के प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दिग्विजय को कहा है कि राघौगढ़ की प्रापर्टी खाली पड़ी है, वहां कोई नहीं रहता है तो उसे दान दे दें। पढ़िये रिपोर्ट।
दिग्विजय सिंह ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री लंका कच्चातिवु द्वीप को इंदिरा गांधी द्वारा श्री लंका को सौंप दिए जाने के फैसले को लेकर पूछे गए सवाल में सवालिया अंदाज में ही मुद्दा उठाया कि वहां कोई रहता है क्या। सिंह के इस सवाल को कांग्रेस के असल विचार बताए और इसे कांग्रेस का भाजपा ने देश को तोड़ो-देशविरोधियों को जोड़ो, विचार बताया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्चातिवु द्वीप सौंपे जाने पर सवाल खड़ा किया था और आज इंडी गठबंधन को मिर्ची लग गई।
राघौगढ़ की खाली प्रापर्टी दान कर दें
अग्रवाल ने एक्स पर प्रतिक्रिया में दिग्विजय सिंह को लिखा है कि राघौगढ़ में प्रापर्टी खाली पड़ी है, यह कहकर दान कर दें कि उसमें कोई रहता नहीं था इस बात पर भी आपत्ति नहीं होना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा नेशन फर्स्ट की बजाय फेमली फर्स्ट को प्राथमिकता दी है। दिग्विजय सिंह का बयान नेहरू-इंदिरा की मानसिकता का परिचायक है। अग्रवाल ने कहा कि नेहरू ने अक्साई चीन ये कहकर दे दिया था कि वो बंजर जमीन है वहां कोई रहता नहीं है तो कांग्रेस ने मानसरोवर के लिए तर्क दिया कि ठंड की वजह से वहां जीवनयापन नहीं हो सकता। कांग्रेस के कारण ही पीओके से हाथ धोना पड़ा और तिब्बत का हिस्सा खराब नीति के कारण भारत से चला गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विभाजनकारी और टुकड़े -टुकड़े वाली मानसिकता का जल्द से जल्द सफाया जरूरी हो गया है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply