-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
Digvijay Singh ने कहा SIR के माध्यम से vote छीनने के बाद नागरिकता को छीनेंगे
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि एसआईआर के माध्यम से वोट छीना जा रहा है और इनका दूसरा कदम एसआईआर से लोगों की नागरिकता को छीना जाना होगा। अगर उनके मन से मतदाता सूची बन जाएगी तो देश में लोकतंत्र बचेगा नहीं। पढ़िये रिपोर्ट।
दिग्विजय सिंह ने एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने चुनाव आयोग को बचाने के लिए देश के 272 रिटायर्ड आईएएस, आईपीएस, रिटायर्ड जज के हस्ताक्षर उसके पक्ष में लिखने के लिए कराए जो खुद आरएसएस से जुड़े हैं या भाजपा के सदस्य हैं। इन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी हैं। जिन लोगों ने हस्ताक्षर किए उनमें से कुछ लोगों के घर पर भ्रष्टाचार की करोड़ों रुपए की नकद राशि मिल चुकी है। ऐसे लोग चुनाव आयोग का पक्ष ले रहे हैं और यह वही चुनाव आयोग है जो बेइमानी पर उतर हुआ है। आज लोकतंत्र और संविधान बचाने का समय आ गया है।
मोदी को ममदानी जैसा साहस दिखाने की चुनौती
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जेन जी को आगे आने की अपील की है। ममदानी के साहस का हवाला देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि एक शहर के मेयर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कह दिया कि हां उसने उन्हें फास्सिट कहा है तो आप तो इतने बड़े देश के प्रधानमंत्री हैं आप भी वैसा साहस दिखाएं और सच कहें।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, आपकी आवाज, हमारी कलम, दुनिया, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply