-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
DGP की मौजूदगी में हुई स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल
भारतीय स्वाधीनता की 74 वी वर्षगांठ कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करते हुए हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्य स्वतंत्रता समारोह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल यहां मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में हुई।
पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ श्री मिलिंद कानश्कर, संभागीय कमिश्नर श्री कवीन्द्र कियावत एवं कलेक्टर श्री अविनाश लावनिया सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास के दौरान 7 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक श्री रामचन्द्र सिंह कुशवाहा ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी के बाद परेड का निरीक्षण कर संदेश का वाचन किया। उसके बाद परेड का विसर्जन कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
फाइनल अभ्यास परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा की सहायक पुलिस अधीक्षक ग्वालियर सुश्री हितिका वासल ने किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शाबेरा अंसारी ने निभाई। संयुक्त अभ्यास परेड में पुलिस बैण्ड सहित कुल नौ टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें हॉकफोर्स, विशेष सशस्त्र बल, स्पेशल टास्क फोर्स, महिलाओं की विशेष सशस्त्र बल, जिला बल और रेल की संयुक्त टुकड़ी, जिला पुलिस बल एवं रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), जेल विभाग शामिल है।
अभ्यास के दौरान स्टेडियम में अतिथियों के आने-जाने और सुरक्षा व्यवस्था सहित स्टेडियम के यातायात, पार्किंग एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की गई। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला प्रशासन व भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।




Leave a Reply