-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महाकाल को भक्त जल अर्पित कर सकेंगे मगर जल पात्र में, पाइप से समर्पित होगा जल
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भगवान को पाइप के माध्यम से जल अर्पित होगा। जल पात्र में अर्पित जल पाइप के माध्यम से ज्योतिर्लिंग पर भगवान महाकालेश्वर को समर्पित होगा। इस व्यवस्था के तहत कार्तिकेय मण्डप से भी भक्त श्री महाकालेश्वर भगवान को जल अर्पित कर सकेंगे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान को जल अर्पित करने हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप व कार्तिकेय मंडप में यह व्यवस्था की गई है जिसमे श्रद्धालु उक्त स्थान पर लगे जल पात्र में जल अर्पित करेगे। श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किया जल पाइप के माध्यम से मंदिर के गर्भगृह में लगे अभिषेक पात्र के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर को समर्पित होगा। वैशाख व ज्येष्ठ मास में भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए मिट्टी के कलश (गलन्तिका) से ठंडे पानी की जलधारा प्रवाहित की जाती है। अब श्री महाकालेश्वर भगवान के भक्तों द्वारा भी उनका जलाभिषेक हो पायेगा ।




Leave a Reply