मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंक को छह महीने का और एक्सटेंशन दे दिया गया है। बैंस को इस एक्सटेंशन के साथ अब उन पर विधानसभा चुनाव 2023 कराने की जिम्मेदारी मिल गई है लेकिन नई सरकार बनने के पहले उनकी सेवावृद्धि समाप्त हो जाएगी। पढ़िये मुख्य सचिव बैंस को दी गई सेवावृद्धि का क्या है आदेश।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बैंस की छह महीने की सेवावृद्धि का नवंबर 2022 में जारी आदेश की समय सीमा 31 मई 2023 को समाप्त हो रही थी और उसके दो सप्ताह पहले नए आदेश से केंद्र सरकार ने फिर इकबाल सिंह का छह महीने का कार्यकाल बढ़ा दिया है। छह महीने की सेवावृद्धि के बाद उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2023 तक रहेगा। विधानसभा चुनाव बैंस कराएंगे आज जारी आदेश के बाद तय हो गया है कि विधानसभा चुनाव में मतदान तक की प्रक्रिया मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ही कराएंगे। मगर विधानसभा चुनाव में नई सरकार का फैसला करने के लिए होने वाली मतगणना एक दिसंबर के बाद ही होगी और उस दौरान सीएस का प्रभार किसके पास जाएगा, यह असमंजसपूर्ण स्थिति रहेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी ने 100 गौरवशाली वर्षों की स्मृतियों को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस एसोसिएशन ने बंगाली समाज और जबलपुर की कला, संस्कृत - 23/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलकामना की कि अक्षर, स्वर और ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की कृपा से सभी का जीवन ज्ञान, सृजनशीलता, - 23/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन कर 'पराक्रम दिवस' की सभी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री - 23/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतीक, शिवसेना के संस्थापक स्व. बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वंचितों, श्रमिकों और ग - 23/01/2026
Leave a Reply