-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मध्य प्रदेश में Congress MLA पर नकली और Poisonous liquor कारोबार की फैक्ट्री चलवाने का आरोप
नकली और जहरीला शराब का कारोबार को एकबार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगा है और इस बार राज्य में शासन कर रही भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक पर यह आरोप लगाया है। अपनी सरकार से आबकारी और पुलिस के माध्यम से विधायक के कॉल डिटेल से अवैध नकली और जहरीली शराब के कारोबारियों के संरक्षणदाता पर शिकंजा करने की मांग की है। जानिये रिपोर्ट में कांग्रेस के किस विधायक पर यह आरोप किस भाजपा नेता लगाया है।
मध्य प्रदेश में माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण के आरोप पक्ष और विपक्ष दोनों पर लगते रहे हैं, जिसमें भूमाफिया से लेकर अपराधियों के गठजो़ड़ या शराब या सट्टा और जुआ के माफिया से राजनेताओं के संबंधों की सुर्खियां बनती रही हैं। सुर्खियों के बाद नेता नैतिकता तो दूर की बात है, संबंधों को सिरे से खारिज करके सीना तानकर मंत्री से लेकर राजनीतिक दलों के बड़ी से बड़ी जिम्मेदार कुर्सियों पर बैठे रहते हैं। इस बार पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामपाल सिंह ने अपने जिले के प्रतिद्वंद्वी नेता और अब कांग्रेस से विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल पर यह आरोप लगाया है।
ये लगाए हैं आरोप
रामपाल सिंह ने रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के चांदौड़ा गांव में नकली शराब फैक्ट्री पकड़े जाने पर कहा कि नकली शराब फैक्ट्री के संचालकों को कांग्रेस के विधायक व रायसेन कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल का पूरा संरक्षण प्राप्त है। कांग्रेस विधायक पटेल के संरक्षण में ही नकली शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। रामपाल सिंह ने आबकारी विभाग और पुलिस से मांग की है कि कांग्रेस विधायक के मोबाइल नंबरों की जांच करे तो उन्हें नकली शराब फैक्ट्री संचालित करने वालों को संरक्षण देने वालों के नाम उजागर पता लग जाएंगे। देवेन्द्र पटेल शराब माफियाओं के साथ गलबिहयां करते देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस फैक्ट्री का पकड़ा जाना कोई मामूली आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस के माफियाओं से गठजोड़ और राजनीतिक संरक्षण का जीता जागता प्रमाण है। रामपाल सिंह ने कहा कि इस अवैध कारोबार से जुड़े मुन्ना राजा, प्रिंस उर्फ सूर्य प्रताप परमार और बबलू उर्फ अरविंद बुंदेला जैसे माफिया तत्व कांग्रेस विधायक के करीबी, समर्थक और संरक्षित अपराधी बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नकली शराब फैक्ट्री से क्षेत्र के कई लोगों की किडनी खराब हो गई है। सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की चुप्पी पर सवाल उठाए।




Leave a Reply