-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के आयोजक अभिनेता राजा बुंदेला के खिलाफ शिकायत, टूर एंड ट्रेवल्स संचालक की सुसाइड की धमकी
फिल्म अभिनेता और खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों में से एक राजा बुंदेला के खिलाफ एक टूर एंड ट्रेवल्स संचालक ने पुराने भुगतान नहीं करने की शिकायत की है। टूर एंड ट्रेवल्स संचालक ने 11 दिसंबर को सीएम के आगमन पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। पढ़िये रिपोर्ट।
छतरपुर जिले के खजुराहो में खजुराहो फिल्म फेस्टिवल का आयोजन चल रहा है जिसके आयोजन से जुड़े अभिनेता राजा बुंदेला पर एक सर्विस प्रोवाइडर ने पुराने बिलों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। आयोजन के दौरान मेहमानों व आयोजकों के लिए टैक्सी उपलब्ध कराने वाले टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक साकेत गुप्ता ने यह आरोप लगाया है। गुप्ता ने फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी इस संबंध में शिकायत पत्र सौंपा है। उनकी शिकायत है कि राजा बुंदेला ने आयोजन में दी गई टैक्सी की सेवाओं के बदले करीब 33 लाख रुपए के किराए का बिल भुगतान नहीं किया है। इस संबंध में उनसे कई बार संपर्क किया गया मगर फोन बंद मिलता है या संपर्क नहीं हो पाता। साकेत गुप्ता ने मीडिया के सामने यह चेतावनी दी है कि जिस दिन फिल्म फेस्टिवल में 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आएंगे तब उनके सामने वे आत्महत्या कर लेंगे।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, फिल्मी, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply