पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीधे चुनौती दी है और कहा कि पार्टी मौका देगी तो वे शिवराज के सामने बुधनी से सीधे मुकाबला करने को तैयार है। कांग्रेस की सदस्यता लेते समय दीपक ने कोरोना में अपनी पत्नी की मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री और देवास जिला प्रशासन को बताया।
आज कांग्रेस दफ्तर में कमलनाथ के साथ पत्रकारों से चर्चा करते हुए दीपक जोशी ने कहा कि उनकी पत्नी की मौत का जिम्मेदार देवास जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताते हुए कहा कि कोरोना पीड़ित होने के कारण उन्हें चिकित्सकों ने इंदौर में इलाज के लिए ले जाने को कहा था। मगर जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के निर्देश थे कि दीपक जोशी की किसी भी बात को नहीं माना जाए। इलाज नहीं मिलने से पत्नी का निधन हो गया। शुक्रवार को पुण्यतिथि थी।
भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड टूटे
जोशी ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड टूटने की बात कही। अपने पिता की बागली विधानसभा में नगरीय निकाय में करीब 19 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार को लेकर जोशी ने कहा कि इस बारे में सरकार और पार्टी में कई लोगों को बताया मगर किसी ने नहीं सुना। बल्कि यह कहा गया कि अपनी पार्टी के कार्यकर्ता ने ही खाया है न तो शांत रहें।
Leave a Reply