मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा के रोड शो में कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपरिपक्व नेता हैं। उनकी मानसिक उम्र पांच साल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसे व्यक्ति को नेता बनाने पर तुली है जिसका देश के लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं है।
कर्नाटक के विजयनगर में रोड शो के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम चौहान ने राहुल गांधी के सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह जताया। देश के मूल्यों पर उनका विश्वास नहीं है और वे विदेश में जाकर देश को बदनाम करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। इस पर राहुल गांधी और कांग्रेस दोनों को शर्म आना चाहिए। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी तेरी कब्र खुदेगी जबकि देश व कर्नाटक कह रहा है मोदी तेरा कमल खिलेगा। कांग्रेस के लोग रोते हैं और राहुल बाबा भी देश में रोते हैं लेकिन अब वे विदेश में जाकर भी रोने लगे हैं। वहां भी मोदी की आलोचना करते हैं।
कांग्रेस टुकड़े में बंटी
एमपी के सीएम चौहान ने कहा कि कांग्रेस कई टुकड़े में बंट गई है। डीके शिवकुमार तो सिद्धारमैया। कांग्रेस और जेडीयू कर्नाटक का भला नहीं कर सकते। जेडीयू केवल वोट काट सकती है और कांग्रेस को फायदा पहुंचा सकती है। चौहान ने कहा कि भाजपा विकास करती है लेकिन कांग्रेस विनाश करती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपमान किया है और वे धूप में खड़े रहे, सोनिया गांधी को छाते के नीचे खड़ा किया। चौहान ने कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार से तस्वीर बदल रही है।
Leave a Reply