CM शिवराज ने कहा कांग्रेस देश के लिए समस्या और कांग्रेस के लिए राहुल गांधी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद राहुल गांधी पर लगातार हमले जारी हैं और आज उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लिए समस्या है और कांग्रेस के लिए राहुल गांधी समस्या है। उन्होंने जिस ढंग से मोदी जाति का अपमान किया है वह ओबीसी का अपमान है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस आज मुंह पर ताला लगाकर प्रदर्शन कर रही है लेकिन राहुल गांधी को तब मुंह पर ताला लगाना था जब उन्होंने अपने मुंह से मोदी जाति के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिस ढंग से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाति के आधार पर अपमान किया क्या ओबीसी में जन्म लेना पाप है। क्या केवल पिछड़े वर्ग के होने के कारण किसी का भी अपमान किया जाएगा। चौहान ने कहा कि उन्होंने ओबीसी का अपमान किया है।
राजा-महाराजा समझते हैं राहुल
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी अपने आपको राजा-महाराजा से कम नहीं समझते हैं। उन्हें मुंह पर तब ताला लगाना था जब उन्होंने न्यायपालिका का अपमान किया था। चौहान ने कहा कि जिस तरह उन्होंने अपने सांसद होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, वह संसद का अपमान है। सीएम शिवराज ने राहुल गांधी संसद में व्यवहार पर भी टिप्पणी की और कहा कि वे वहां बैठकर आंख मारते हैं जिसे पूरे हिंदुस्तान ने देखा। सांसद की गरिमा है। राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे जिस हमेशा विवादित बयानबाजी करते हैं। पंजाब के युवाओं, यूपी के युवाओं का अपने मजाक उड़ाया, मंदिर में जाने वालों को छेड़खानी करने वाला बताया। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए और अपने ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आर्डिनेंस को फाड़कर उसका अपमान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today