-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
CM शिवराज के पहले अब कमलनाथ के सवाल, सिंचित क्षेत्र के वादे पर मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा-कांग्रेस के मतदाताओं से किए गए वादों पर अब दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे से रोजाना एक-एक वादे पर जवाब मांग रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह सिलसिला शुरू किया था लेकिन अब सवाल पूछने में कमलनाथ खुद को आगे करने लगे हैं। हालांकि सीएम मीडिया के सामने अपने सवाल करते हैं तो कमलनाथ ट्विटर की चिड़िया से सवालों का संदेश भेजते हैं। आज कमलनाथ ने पहले ही सवाल दाग दिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले महीने कांग्रेस के वचन पत्रों के वचनों में से रोजाना एक वचन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवा साल की सरकार में किए गए काम का हिसाब मांगना शुरू किया था जिसके जवाब में कमलनाथ ने भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादों में एक-एक वादे पर मुख्यमंत्री से जवाब की अपेक्षा की जाने लगी। यह सिलसिला करीब दो हफ्ते से चल रहा है। पहले सीएम के सवालों का इंतजार कमलनाथ और उनकी टीम करती थी लेकिन अब सवालों की प्रतीक्षा के बिना सीधे सीएम से भाजपा के वादों पर सरकार के कामों का ब्योरा मांग रही है।
आज कमलनाथ ने पूछा सिंचित क्षेत्र पांच साल में कितना बड़ा
कमलनाथ ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि उनके घोषणा पत्र में सिंचित क्षेत्र पांच साल में दोगुना करने का वादा था तो अपने इस कार्यकाल में कितना सिंचित क्षेत्र बढ़ा बताइये। इस सवाल में उन्होंने चुटकी भी ली और कहा कि केवल भ्रष्टाचार दोगुना हुआ है। साथ ही कमलनाथ ने उन्हें सलाह दी है कि वे झूठी घोषणाएं करना बंद कर दें।




Leave a Reply