CM के पौधरोपण महासंकल्प के दो साल पूरे, 731 दिन में 2140 पौधे लगाए

करीब सवा सात सौ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था जिसके आज दो साल पूरे हो गए हैं। इन दो साल के 731 दिन में चौहान ने 2140 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चौहान ने खुद ही नहीं बल्कि प्रदेश और उनसे मिलने वाले लगभग हरेक व्यक्ति को अपने-अपने बच्चों के जन्मदिन, माता-पिता के स्मृति और शादी की सालगिरह जैसे विशेष अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित भी किया है।

CM शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ही के दिन 2021 में प्रतिदिन पौधरोपण का महासंकल्प लिया था और उन्होंने नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से अपने महासंकल्प की शुरुआत की थी। इस संकल्प में उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी थी। वे जब भी भोपाल में रहे तो स्मार्ट सिटी या मुख्यमंत्री निवास या किसी कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां कार्यक्रम स्थल पर एक पौधा अवश्य लगाया। यही नहीं वे जब भोपाल से बाहर मध्य प्रदेश के दूसरे शहर या देश के किसी अन्य राज्य या दिल्ली में भी रहे तो वहां भी इस महासंकल्प के तहत उन्होंने एक पौधा जरूर लगाया। अब तक उनके द्वारा दो साल की अवधि में 2140 पौधों को लगाया जा चुका है।
पौधरोपण में कई गणमान्य नागरिक, जनसामान्य ने भी हिस्सा लिया
मुख्यमंत्री चौहान ने पौधरोपण के अपने महासंकल्प में जब पौधे लगाना शुरू किया तो उनकी दिनचर्या में यह शामिल हो गया। उनसे सुबह मुलाकात के लिए आने वाले लोगों को भी उन्होंने अपने साथ लेकर पौधरोपण के इस कार्यक्रम में शामिल किया। प्रदेश में आने वाले विदेश के मेहमानों ने भी उनके इस संकल्प की न केवल सराहना की बल्कि उनके साथ पौधरोपण भी किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित साधु-संतो, कई गणमान्य नागरिकों ने सीएम चौहान के साथ अब तक पौधरोपण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today