-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
जबलपुर के सरकारी अस्पताल में बच्चा बदलने की घटना, परिजनों ने थाने में कहा बेटा हुआ और सौंप दी बेटी
जबलपुर के सरकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में बच्चा बदले जाने की घटना सामने आई है। पुलिस में इस मामले की शिकायत होने पर मामला सामने आया है जिसमें परिजनों का आरोप है कि उनके यहां बेटा पैदा हुआ था मगर जब उन्हें बच्चा सौंपा गया तो वह बेटी निकली। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि मामला करीब पांच दिन पहले यानी शनिवार का है। बरगी की एक गर्भवती महिला नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती हई थी। उसे शनिवार को प्रसव हुआ जिसमें महिला के परिजनों का दावा है कि बेटा हुआ था। उन्होंने नवजात बालक का टैग लगा देखा था, मगर जब उन्हें बच्चा सौंपा गया तो वह नवजात बेटी निकली। इस बारे में परिजनों ने पहले अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की लेकिन जब उनकी बात को टालमटोल करने का प्रयास हुआ तो वे पुलिस थाने में शिकयत करने पहुंचे।
बेटे का टैग देखा मिली बेटी
घटना में पीडि परिवार के लोगों का दावा है कि उसकी सामान्य डिलीवरी के दौरान नवजात के हाथ पर बेटे का टैग लगाया गया था। हालांकि, जब बच्चा महिला के परिजनों को दिया गया, तो वह बेटी निकली। परिजनों ने वार्ड स्टाफ और डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने बेटी होने का हवाला देकर मामले को दबाने की कोशिश की। जानकार सूत्रों के अनुसार घटना 18 जनवरी की है और दो दिन तक इसे दबाने का प्रयास किया गया। जब मौखिक शिकायत का समाधान नहीं हुआ, तो महिला के परिजनों ने गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक नर्स और एक वार्ड बॉय को संलिप्त पाए जाने पर निलंबित कर दिया है और आगे की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी है।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, ज्ञान-विज्ञान, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, स्वास्थ
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply