मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब मतदान को केवल चार दिन शेष रह गए हैं। इन चुनावों को निष्पक्ष कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस की मदद ली जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मीडिया से चर्चा में बताया है कि प्रदेश में 64523 मतदान केंद्र और 103 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
प्रदेश में 64523 मतदान केंद्र में से करीब17 हजार संवेदनशील मतदान केंद्र हैं जहां केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान व राज्य पुलिस के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। राजन ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक केंद्र और राज्य की विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा अब तक करीब 330 करोड़ रुपए की जप्ती की जा चुकी है। इसमें नकद राशि के साथ शराब, आभूषण और मादक पदार्थ आदि शामिल है। इसी तरह आचार संहिता लागू होने के बाद आचार संहिता उल्लंघन व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत करीब 1000 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज में नवनिर्मित आडिटोरियम ‘’नादबृम्हा कन्वेंशन सेंटर’’ का लोकार्पण किया। ऑडिटोरि - 25/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन इंदौर रोड स्थित महालोक होटल एंड रिसॉर्ट का शुभारंभ कर कहा कि प्रदेश विकास के नवीन कीर्तिमान रच रहा है। श्री महाकाल महालोक के बाद उज्जैन की अर्थव्यवस्था और व - 25/01/2026
मध्यप्रदेश पुलिस ने पिछले 10 दिनों में बैतूल, ग्वालियर और शिवपुरी जिलों में अपहरण के तीन गंभीर मामलों का सफल खुलासा कर पीड़ितों को सकुशल मुक्त कराया है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं की सुरक्षा को - 25/01/2026
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के 4 अधिकारी एवं कर्मचारी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 17 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। स्वाध - 25/01/2026
Leave a Reply