BJP की जनआशीर्वाद यात्राओं के बाद अब लाड़ली शो, बच्ची के सवालों का राजनीतिक दांवपेंच में जवाब
Wednesday, 20 September 2023 8:05 PM adminNo comments
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं और भाजपा पांचवीं बार अपनी सरकार बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। अभी जन आशीर्वाद यात्राएं चल रही हैं और यह अभी खत्म होने वाली है तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब लाड़ली शो ला रहे हैं। हालांकि इस शो में नन्हीं सी बच्ची को उसके सवालों का सीएम राजनीतिक दांवपेंच में जवाब देते दिखाई देते हैं। सुनिये और पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा की शिवराज सरकार अपनी योजनाओं से प्रदेश में हुए विकास और कांग्रेस सरकारों की गलत नीतियों को जनता को बताने के लिए जनआशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही हैं जिनका समय पूरा होने वाला है। ये यात्राएं भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के रूप में समाप्त होंगी। मगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके बाद जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने के लिए एक और माध्यम अपनाने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री का लाड़ली शो
वे लाड़ली शो में आ रहे हैं। इस शो में शिवराज सिंह एक नन्ही बच्ची के सामने अपनी योजनाओं के बारे में बताते नजर आ रहे हैं तो साथ ही कांग्रेस की इमरजेंसी की तकलीफों व दस्यु आतंक और अन्य समस्याओं को भी सुनाते दिखाई दे रहे हैं। नन्ही बच्ची के मासूमियत अंदाज में पूछे गए सवालों को उसी अंदाज में वे जवाब देते देते इन सब बातों को सुना देे हैं। देखिये ये वीडियो जिन्हें आज रिलीज किया गया।
इंदौर नगर में प्रदूषित जल आपूर्ति के घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा कर निष्कर्ष, सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल की अध् - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम–2026 के पहले दिन दावोस में मध्यप्रदेश ने वैश्विक निवेश, नवाचार और सतत विकास के एजेंडे पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने तकनीक, नवकरणीय ऊर्जा, ए - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक दावोस यात्रा के दूसरे दिन प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार श्री मनीष सिंह ने श्रीलंका के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन श्री कृष - 20/01/2026
Leave a Reply