-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर मध्य प्रदेश के भोपाल की एक महिला बैंक अधिकारी ने फतह हासिल की है। बैंक अधिकारी ने रविवार को सुबह एल्ब्रुस चोटी पर तिरंगा फहराकर सफलता दर्ज की। पढ़िये रिपोर्ट।
यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस है जो रूस के दक्षिण हिस्से की काकेशस पर्वतमाला में स्थित है। काकेशस पर्वतमाला काले सागर को कैस्पियन सागर से जोड़ने वाली करीब 1200 किलोमीटर से ज्यादा की एक लंबी और खड़ी रीढ़ बनाते हैं। करीब 2000 सालों से निष्क्रिय पड़े ज्वालामुखी से यह पर्वत बना है जिसकी ऊंचाई करीब 5642 मीटर यानी 18 हजार 510 फीट है। एल्ब्रुस पर्वत रूस का सबसे ऊंचा स्थान है जो सात शिखर में से एक है। काकेशस पर्वतमाला का निष्क्रिय ज्वालामुखी में दो हजार सालों से कोई विस्फोट नहीं हुआ है और इससे दो पर्वतमाला बनी हैं। इसी की एक पर्वतमाला एल्ब्रुस पर्वत की सबसे ऊंची चोटी पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की महिला बैंक अधिकारी ने सफलता से चढ़ाई चढ़ी है।
भोपाल की बैंक अधिकारी सुनीता सिंह ने चढ़ी यूरोप की चोटी
भारतीय स्टेट बैंक की भोपाल की महिला अधिकारी सुनीता सिंह जो पर्वतरोही भी हैं, ने रविवार की सुबह आठ बजे यूरोप के काकेशस पर्वतमाला की एल्ब्रुस माउंट की 5642 मीटर ऊंची चोटी पर भारत के तिरंगे को फहराया। सुनीता सिंह ने भारतीय तिरंगे के साथ अपने बैंक का बैनर भी चोटी पर लगाया। सुनीता सिंह को यूरोप की सबसे ऊंची पहाड़ी पर सफलता पूर्वक चढ़ाई करने पर प्रमाण पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
भारतीय स्टेट बैंक की महिला पर्वतारोही की कामयाबी
यहां उल्लेखनीय है कि यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल करने वाली सुनीता सिंह भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला अधिकारी हैं। वे इस शिखर पर चढ़ने वाली सबसे अधिक उम्र की महिला भी हैं। सुनीता 56 साल की हैं और जबलपुर की रहने वाली हैं। वे भोपाल मुख्यालय में अपर महाप्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। सुनीता सिंह इसके पहले नेपाल के 6 हजार 119 मीटर ऊंचे माउंट लोबुचे पूर्व शिखर पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा लहरा चुकी हैं। उन्होंने नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी से पर्वतारोहण में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, खेल, दुनिया, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply