अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

पति और जेठ की हत्या के बाद महिला बंदूक लेकर थाने पहुंची, सरेंडर

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला देशी कट्टा लहराते हुए सड़क पर पैदल ही पुलिस थाने के लिए निकल गई। महिला आरोपी ने इंगोरिया थाने में रिवाल्वर के साथ सरेंडर किया और पति व जेठ की हत्या की घटना के बारे में पुलिस को बताया।

वर्ष 2023 चीता और टाइगर के लिए नहीं रहा शुभ, 9 चीता और 38 टाइगर की हुई मौत

वर्ष 2023 वन्य प्राणियों के लिए शुभ नहीं रहा है। आने वाला नया साल टाइगर स्टेट में बाघ की मौत न हो और चीता के वंश में वृद्धि हो, ऐसी कामनाएं हम सबकी है। बीत रहे 2023 का साल जंगल महक में प्रशासनिक अराजकता के लिए भी याद किया जाएगा। कहीं सीसीएफ और सीएफ के बीच विवाद सुर्खियों में रहे तो कहीं डिप्टी रेंजर के वीडियो ने तो विभाग में पावर ऑफ पैसे के दम पर हो रही प्रशासनिक जमावट की कलई खोल दी।
कुपोषण के लिए चर्चित श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क में केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट चीता को इस मंशा के साथ 300 कराया था कि चीता बाड़े से निकल कर खुले जंगल में विचरण करे। देश, विदेश और प्रदेश की पर्यटक कुनो में चीता को लम्बी छलांग भरते देखकर आनंदित हो। देश और विदेश की टूरिस्ट सर्किट में श्योपुर का नाम भी जुड़े और वहां रह रहे गरीब आदिवासियों को रोजगार मिले। केंद्र सरकार और राज्य के अफसर के बीच हुई अहं की लड़ाई में तब बड़ा झटका लगा जब एक के बाद 3 शावकों सहित 9 चीतों की मौत हो गई। मजबूरन उन्हें बारे में रखना पड़ रहा है। अभी तक पर्यटकों के लिए सफारी शुरू नहीं हो पाई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस में जीतू पटवारी की नई टीम में गोर्की बैरागी, गौरव रघुवंंशी, कुनाल की होगी प्रमुख भूमिकाएं

मध्य प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश नेतृत्व की कमान जीतू पटवारी को मिलने के बाद अब उनकी टीम को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। उनकी टीम में बिलकुल नए चेहरों के सामने आने की संभावना है और इनमें वे चेहरे होने की संभावना जताई जा रही है जो युवा के साथ तकनीकी रूप से समृद्ध होंगे। पढ़िये रिपोर्ट।

जनसंपर्क को अपने पास रखने के बाद सीएम ने संदीप यादव को बनाया आयुक्त, उज्जैन कलेक्टर हटाए गए

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों के विभाग बंटवारे में जनसंपर्क विभाग को अपने पास रखा है और यहां अब प्रमुख सचिव संदीप यादव को आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही सीएम ने अपने गृह नगर उज्जैन के कलेक्टर और पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के एक और विश्वस्त आईएएस कुमार पुरुषोत्तम को हटा दिया है। हालांकि उनके पुत्र बैतूल कलेक्टर अमनवीर सिंह को गुना कलेक्टर बनाकर भेज दिया है। पढ़िये रिपोर्ट।

बीमार-बूढ़े वन्य प्राणियों के बचाव केंद्र वन विहार से सटे रिसोर्ट में न्यू ईयर पार्टी, डीजे साउंड पर विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियां

मध्य प्रदेश में वन्य प्राणियों के बीमार होने या उनके बूढ़े हो जाने पर भोपाल के वन विहार स्थित राष्ट्रीय उद्यान में बचाव केंद्र में रखा जाता है लेकिन 31 दिसंबर इन वन्य प्राणियों के लिए मुसीबत टूटने वाली है। यहां वन विहार से सटे एक रिसोर्ट में विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया जा रहाहै जिसमें धमाकेदार आवाजों के डीजे होंगे और इनके शोर से बीमार-बूढ़े वन्यप्राणियों के व्यवहार में भारी अंतर आ सकता है। हमारे लिए वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी कांग्रेस में घमासान, पीसीसी के बाहर हारे प्रत्याशी के पोस्टर पर कालिख पोती

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद भी आंतरिक खींचतान मची है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर भोपाल की एक विधानसभा सीट के हारे प्रत्याशी के पोस्टर पर शनिवार को कालिख पोते जाने की घटना सामने आई। पढ़िये रिपोर्ट।

ईओडब्ल्यू के ई-टेंडर की जांच करने वाले अरुण मिश्रा को आईपीएस अवार्ड

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ई-टेंडर घोटाले की ईओडब्ल्यू में जांच करने वाले पुलिस अधिकारी अरुण मिश्रा को अंततः भारतीय पुलिस सेवा में बैच का आवंटन कर दिया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को राजपत्र में इस संबंध में सूचना जारी कर उन्हें 2021 बैच का आवंटित कर दिया। पढ़िये रिपोर्ट।

भारतीय पुलिस सेवा के चार बैच को नए साल के पहले दिन से प्रमोशन, एडीजी, आईजी, डीआईजी बनेंगे 37 अफसर

वर्ष 2023 की विदाई के बाद 2024 के नए साल में मध्य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के चार बैच के 37 अफसरों को प्रमोशन मिल जाएगा। इस संबंध में उन्हें एक जनवरी 2024 से प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए गए हैं जिसमें दो आईजी, एडीजी बनेंगे तो 15 डीआईजी, आईजी और 20 एसपी स्तर के अधिकारी डीआईजी बन जाएंगे। पढ़िये रिपोर्ट।

वन विभाग को मिला नया मुखिया, अभय पाटिल बने पीसीसीएफ

राज्य शासन ने वन विकास निगम के प्रबंध संचालक अभय कुमार पाटिल को वन बल प्रमुख के पद पर पदस्थ करने के आदेश जारी कर दिया है। उनका कार्यकाल एक महीने का ही होगा। फरवरी में वन विभाग के नए मुखिया असीम श्रीवास्तव होंगे। पढ़िए रिपोर्ट।

आलीराजपुर से इलाज के लिए लाया गया शावक वन विहार में मृत

सामान्य वनमंडल अलीराजपुर की परिक्षेत्र जोबट के ग्राम छोटा उण्डवा से रेस्क्यू कर उपचार के लिए लाए गए तेंदुआ शावक की 28 एवं 29 दिसम्बर 2023 की दरम्यानी रात में उक्त तेंदुआ शावक की मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण निमोनिया परिलक्षित हुआ है। मृत तेंदुआ शावक का सेम्पल एकत्रित कर परीक्षण हेतु स्कूल आफ वाईल्डलाईफ फॉरेंसिक हैल्थ जबलपुर भेजे गये है। पोस्टमार्टम उपरांत मृत नर तेंदुआ शावक का नियमानुसार वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन विहार के अधिकारियों तथा उपस्थित कर्मचारियों के समक्ष दाह संस्कार किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today