Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

विकास पर्व के चौथे दिन गाडरवारा में भी झुग्गी में CM ने बदली महिला की किस्मत, पक्का मकान बनाने दिया चैक

मध्य प्रदेश सरकार विकास पर्व के तहत अलग-अलग जिलों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचकर अपने विकास कार्यों को बताने कार्यक्रम कर रहे हैं और लोगों के बीच पहुंचने रोड शो कर रहे हैं। आज वे नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में थे और वहां एक झुग्गी में अचानक पहुंच गए। झुग्गी में रहने वाली महिला की चंद मिनिट में उन्होंने ऐसी किस्मत बदली कि अब वह पक्के में रह सकेगी। पढ़िये रिपोर्ट।

प्रियंका ने पटवारी भर्ती-महाकाल मूर्ति घोटाला गिनाया, PM पर विपक्षी दलों को चोर कहने पर हमला बोला

विधानसभा चुनाव पूर्व प्रियंका गांधी ने सवा महीने में दूसरी बार मध्य प्रदेश आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला। पीएम मोदी पर प्रियंका ने बंगलुरू में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल पार्टियों को चोर कहने पर उन्हें घेरा और सीएम चौहान को पटवारी भर्ती व महाकाल मूर्ति घोटाले को गिनाया। शिवराज और भाजपा सरकार को 18 साल में सत्ता में रहने की वजह से अहंकारी बताया और कहा कि अब ऐसी सरकार बनाएं जो न खरीदी जा सके और न कोई बिक सके। प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सीधा हमला नहीं बोला और उन्होंने मोदी-शिवराज सरकारों की आलोचना की। पढ़िये आक्रोश रैली की रिपोर्ट।

प्रियंका सवा महीने में दूसरी बार MP में, कभी भाई जैसे रहे सिंधिया के गढ़ में हुंकार भरने की चुनौती

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी मध्य का सवा महीने में दूसरी बार आज आ रही हैं और उनके इन दो दौरों से कांग्रेस चार करोड़ महिलाओं को अपने से जोड़ने की रणनीति पर चलती दिखाई दे रही है। मगर आज ग्वालियर का दौरा महिला टारगेट के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं जिन्हें कभी प्रियंका दूसरे भाई जैसा मानती थीं और वहां उन्हें अब उनके खिलाफ हुंकार भरते हुए कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करना है। पढ़िये इस पर केंद्रित यह रिपोर्ट।

MP में हिंदी की मेडिकल एजुकेशन पाठ्य पुस्तकें, अब MBBS टू का नंबर

मध्य प्रदेश में हिंदी में मेडिकल एजुकेशन के लिए प्रथम वर्ष की हिंदी पाठ्य पुस्तकें तैयार होने के बाद अब एमबीबीएस दो की की तैयारी है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। यह बात चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मेडिकल एजुकेशन हिंदी पाठ्य पुस्तकों के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में वितरण के कार्यक्रम में कही। भोपाल में यह कार्यक्रम हुआ लेकिन इससे ऑनलाइन सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज जुड़े थे।

सरपंच को जूते मारकर भगाने वाली टिप्पणी करने वाले जिला पंचायत CEO का तबादला, 25 IAS के तबादलों में नाम

राज्य शासन ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन साल या इससे ज्यादा से समय से एक जिले में पदस्थ अफसरों को हटाने की श्रृंखला में आज 25 आईएएस अधिकारियों की दोपहर बाद सूची जारी की है जिसमें अनूपपुर जिला पंचायत के सीईओ अभय सिंह ओहरिया भी हैं। ओहरिया का आज एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे किसी सरपंच को जूते मारकर भगाने की बात कहते सुने जा रहे थे। दोपहर बाद शासन ने उन्हें अनूपपुर से हटाकर वल्लभ भवन में उप सचिव बनाने के आदेश जारी कर दिए। उनके वायरल वीडियो का समाचार खबरसबकी डॉट कॉम में भी प्रकाशित और खबरसबकी न्यूज यूट्यूब चैनल पर आज सुबह प्रसारित की गई थी। वहीं, 42 एडिशनल कलेक्टरों और 144 डिप्टी कलेक्टरों की सूची भी सुबह जारी की गई और इसके पहले पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को 673 निरीक्षकों की जंबो सूची जारी कर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किया।

चीतों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा एक साल से कम समय में आठ चीतों की मौतें अच्छी तस्वीर पेश नहीं करती

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) में एक साल से भी कम समय में आठ चीतों की मौत एक “अच्छी तस्वीर” पेश नहीं करती है, और केंद्र से कहा कि वह इसे प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाए और जानवरों को विभिन्न अभयारण्यों में स्थानांतरित करने की संभावना तलाशे। गौरतलब है कि प्रोजेक्ट चीता के तहत, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कुल 20 रेडियो-कॉलर वाले जानवरों को केएनपी में आयात किया गया था और बाद में नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ से चार शावक पैदा हुए थे। इस तरह 24 चीतों में से तीन शावकों समेत आठ की मौत हो चुकी है। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय की रिपोर्ट, चीतों की मौत पर अदालत ने किस तरह चिंता जताई।

नौकरशाहों की बदजुबानी, सरपंच को जूते मारकर भगाने की टिप्पणी

मध्य प्रदेश में नौकरशाहों की बदजुबानी का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अनूपपुर जिले के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया है जिसमें वे दिखाई दे रहे हैं। वे जिस तरह की भाषा का उपयोग कर रहे हैं, वह आमतौर से किसी अफसर के मुंह से सुनाई नहीं देती है। पढ़िये रिपोर्ट।

अमित शाह की घोषणा पर साल भर बाद भी राज्य सरकार नहीं कर सकी वन ग्राम से राजस्व गांव

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से 22 अप्रैल 22 को वन ग्रामों को राजस्व गांव बनाने की घोषणा की थी. एक साल से अधिक समय बीत गया आज तक प्रदेश के 825 वन ग्राम को राजस्व ग्राम नहीं बन पाए. यानि वन ग्राम को राजस्व गांव घोषित करने राज्य सरकार का नोटिफिकेशन नहीं हो पाया. पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय की रिपोर्ट।

भोपाल में BJP की गुटबाजी सार्वजनिक, नगर निगम परिषद बैठक में महापौर-अध्यक्ष आमने-सामने

भोपाल में गुटों में बंटी भाजपा की झलकी नगर निगम परिषद की बैठक में दिखी। गुरुवार को परिषद की बैठक में महापौर मालती राय एक जवाब को दूसरे से दिलवाना चाह रही थीं लेकिन नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने इसकी अनुमति नहीं दी। दोनों में जैसी बहस हुई, पढ़िये उसकी रिपोर्ट।

भोपाल के सरकारी स्कूलों में 48 लाख की क्रीड़ा शुल्क की वसूली, मानव अधिकार आयोग ने उठाया मामला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी स्कूलों में से ज्यादातर में न खेल मैदान हैं और न ही खेल टीचर। इसके बाद भी 40 हजार स्कूली बच्चों से क्रीड़ा शुल्क की वसूली की जा रही है। इस मामले को मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने उठाते हुए राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today