1130 परिवारों को उजाड़ कर Housing Board माननीयों MP-MLA के लिए बना रहा आशियाना, रहवासियों का विरोध दरकिनार

मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल जो अब मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नाम से पहचाना जाता है, एकबार फिर पुनर्घनत्वीकरण के नाम शहर की 50 साल पुरानी 1130 More »

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान रिजल्ट कृष्ण जन्माष्टमी पर आने के संकेत, MLA-Ex MLA को कमान मिलने के संकेत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का रिजल्ट अब जल्द ही आने की संभावना है और शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अभियान में निकले अमृत से नए जिला अध्यक्षों More »

UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी

संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने “विश्व आदिवासी दिवस” मनाया। यह आयोजन नौ अगस्त को हुआ जिसमें हजारों लोग कुक्षी पहुंचे और बिरसा मुंडा की More »

Nag Panchami पर Ujjain के महाकालेश्वर मंदिर में Nagchandreshwar temple के साढ़े आठ लाख से ज्यादा devotees ने किए दर्शन

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर के परिसर में स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर जी के दर्शन के लिए नागपंचमी पर श्रद्धालुजनों की भीड़ उमड़ी और मध्य रात तक 24 घंटे के दौरान साढ़े More »

लोकायुक्त पुलिस के आंकड़ें बता रहे रिश्वतखोरी घट रही तो लोकसेवकों की अनुपातहीन संपत्ति में 50 फीसदी गिरावट

मध्य प्रदेश में भले ही आर्थिक, पद के दुरुपयोग और अनुपातहीन संपत्ति जैसे अपराधों की खबरें समाचार पत्रों में बड़ी सुर्खियां बन रही हैं मगर लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना के आंकड़ें More »

BJP प्रदेश अध्यक्ष सांसद VD शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने तिरंगा झंडा खरीदकर किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित तिरंगा काउंटर से तिरंगा झंडा खरीदकर प्रदेशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने अपने निवास पर तिरंगा ध्वज फहराने के लिए खरीदा और सेल्फी पॉइंट पर भी ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बनाए गए काउंटर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा झंडा खरीदा।

PM आवास योजना / PM किसान निधि योजना के नाम पर की जा रही ठगी, 7 पीड़ितों से 5.22 लाख रुपए ऐंठ चुके फ्रॉडस्टर

इंदौर में पीएम आवास योजना / पीएम किसान निधि योजना के नाम पर ठगी की Sati रही थी जिसमें 7 पीड़ितों से 5.22 लाख रुपए ऐंठ चुके हैं। क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित साइबर सेल में शिकायत लगातारआ रही है. इसलिए वाट्स एप पर योजना के नाम पर आने वाली APK. सॉफ्टवेयर फाइल को कभी भी डाउनलोड न करे. किसी भी सरकारी योजना के लिए संबंधित कार्यालय या केंद्र एवं राज्य सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करे।

मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक संभाग आयुक्त- जोनल IG सहित आठ जिलों के कलेक्टर 6 जिलों के SP बदले

मध्य प्रदेश में एक बार फिर लोकसभा चुनाव के बाद मोहन सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए एक संभाग आयुक्त एक संभाग के आईजी सहित आठ जिलों कलेक्टर और 5 जिलों के पुलिस अध्यक्ष की नई पद स्थापना की है.

श्रमोदय आवासीय विद्यालय मुंगेली जबलपुर से गायब चार विद्यार्थी

श्रमोदय आवासीय विद्यालय मुंगेली जबलपुर से 9 अगस्त 2024 से चार विद्यार्थी विद्यालय से गायब है . 4 घंटे बीत जाने पर भी मास्टर Paul ड्यूटी MOD राजेश पटेल और प्रभारी प्राचार्य शाहिर शेख द्वारा अभी तक FIR नहीं की गई है ।

देश में मप्र और मप्र में शिवपुरी आगेदेश की पहली पीएम जनमन कॉलोनी शिवपुरी में

मध्य प्रदेश देश में प्रधानमंत्री आदिवासी जनमन महाभियान में विशेष रूप से पिछड़े जनजातीय परिवारों के लिये पक्का आवास बनाने में सबसे आगे है। मध्यप्रदेश में कुल 1 लाख 13 हजार 433 जनमन आवास स्वीकृत हुए थे। इनमें से 22 हजार 619 आवास बनाकर मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उडीसा 1620 आवासों के साथ दूसरे, छत्तीसगढ़ 526 आवास बनाकर तीसरे और राजस्थान 87 आवास बनाकर चौथे स्थान पर है। प्रदेश में शिवपुरी में सबसे ज्यादा 4 हजार 443 आवास बने हैं। उमरिया 3 हजार 264 आवास बनाकर दूसरे और शहडोल 3 हजार 164 आवासों के साथ तीसरे, मंडला 2 हजार 112 आवासों के साथ चौथे और अनूपपुर 1 हजार 891 के साथ पांचवे स्थान पर है। इसके साथ ही देश की पहली प्रधानमंत्री जनमन कालोनी शिवपुरी में बनाकर मध्यप्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

मुख्यमंत्री यादव ने एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किये 1897 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। बहनों को स्थानीय निकायों के निर्वाचन में 50% आरक्षण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में भी बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया। शनिवार को श्योपुर जिले के विजयपुर से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1897 करोड़ रूपये की राशि के सिंगल क्लिक से अंतरित की गई है। इसमें लाड़ली बहना योजना राशि के 1250 रूपये के अतिरिक्त 250 रूपये की राशि मुख्यमंत्री भैया का रक्षाबंधन के अवसर पर लाड़ली बहनों को उपहार है। साथ ही उज्ज्वला योजना अंतर्गत बहनों को 52 करोड़ रुपए की अनुदान राशि भी अंतरित की गई है। स्व-सहायता समूह की बहनों को 10 हजार 300 करोड़ की ऋण राशि विभिन्न स्व-रोजगार गतिविधियों के लिए वितरित की गई है। यह बहनें विभिन्न प्रकार के उत्पाद निर्मित कर आत्म-निर्भर बन रही है और रिकॉर्ड बना रही है। आज विजयपुर में बहनों का कुंभ आयोजित हुआ है। पूरे प्रदेश में आज 25 हजार स्थान पर कार्यक्रम हो रहे हैं। यह नारी सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है।

विवेक सागर को एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की, सीएम ने वीडियो कॉल कर दी बधाई

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा है। मध्यप्रदेशवासी भी इस जीत का जश्न मना रहे है, क्योंकि विजयी भारतीय टीम में म.प्र. इटारसी के चांदौन गांव के विवेक सागर प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई है।

हर बहन तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि गरीब से गरीब बहन के घर तक नारी सशक्तिकरण के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना राज्य शासन की भावना भी है और प्रतिबद्धता भी। भारतीय संस्कृति में बहनों को यश देने वाली माना गया है, वे परिवारों में सम्माननीय हैं। माता-पिता के समान प्रेम और स्नेह के साथ संस्कारों को बनाए रखते हुए परिवार के दायित्व निर्वहन की क्षमता भी उनमें है। मंत्रि-परिषद ने बहनों के सम्मान और स्नेह के प्रतीक, रक्षाबंधन पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है। संपूर्ण प्रदेश में 25 हजार स्थान पर 10 अगस्त को कार्यक्रम होंगे और सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए तथा रक्षाबंधन के शगुन 250 रूपए अलग से जारी किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा कोई योजना बंद नहीं की जाएगी, अपितु संकल्प पत्र में जो कहा गया है वे सभी योजनाएं व कार्यक्रम लागू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास में रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गृह जिले के बाहर रहने वाले युवाओं को ऑनलाइन वोटिंग का अधिकार हो : गणेश सिंह

सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में सरकार से आग्रह किया है कि गृह जिले से बाहर रह रहे युवाओं को बैलेट पेपर या ऑनलाइन वोटिंग करने का अधिकार दिया जाना चाहिए। बीजेपी सांसद सिंह ने लोकसभा में कहा कि वोटिंग प्रतिशत गिरने के कारणों में एक वजह यह भी है कि अधिकांश युवा पढ़ने अथवा जॉब करने के सिलसिले में बाहर रहते है। वे वोटिंग नहीं कर पाते है।

मध्यप्रदेश में किये गये निवेश का मिलेगा बेहतर रिटर्न : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अपनी उद्यमशीलता, परिश्रम, व्यवस्थित कार्य पद्धति और मानव मूल्यों को समाहित करते हुए सबको साथ लेकर चलने की क्षमता के परिणाम स्वरुप ही, भारत विश्व में सदियों से सोने की चिड़िया के रूप में विख्यात रहा है। विश्व में हमारी यह पहचान भारत की उद्यमशीलता, बौद्धिकता, कल्पनाशीलता और व्यावसायिक निपुणता की परिचायक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उपलब्ध संसाधनों और बौद्धिक क्षमता के बल पर देश को विश्व की पहली 5 अर्थव्यवस्थाओं में स्थान दिलाया है, यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और विजन का परिणाम है। इस उपलब्धि में उद्योगपतियों का भी विशेष योगदान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्ट मध्यप्रदेश : इन्टरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश के संवाद-सत्र को संबोधित कर रहे थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today