POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

आरक्षण विरोधियों के बाद समर्थकों का आंदोलन, भीम आर्मी के मंच से आरक्षण विरोधियों को ‘मुगल पूत’ बताया

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार आरक्षण के मुद्दे पर बहुजन समाज के पास भीम आर्मी की आजाद समाज पार्टी भी मैदान में उतर रही है। आरक्षण विरोधी करणी सेना के आंदोलन के बाद आज आजाद समाज पार्टी प्रमुख भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने भोपाल पहुंचकर एमपी में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और उनके मंच से आरक्षण विरोधी आंदोलन में शामिल लोगों को मुगल पूत यानी मुगलों के वंशज बताया गया।

शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का रुद्राक्ष महोत्सवः ट्रेनें बंद, सड़क ही सहारा

प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव में पिछले साल फैली अव्यवस्था के बाद इस साल श्रद्धालुजनों को सड़क पर आश्रित रहना पडे़गा क्योंकि रेलवे ने रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य के नाम पर 26 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें से आठ ट्रेनें वे हैं जो पंडित मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव कार्यक्रम स्थल कुबेरेश्वर धाम के सीहोर स्टेशन होकर गुजरती हैं।

राज्यपालों की नियुक्तिः CG में आरक्षण विधेयक तो MH में विवादित बयानों से भाजपा को राहत

देश में एकसाथ 13 राज्यों में राष्ट्रपति ने नए राज्यपालों की नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इन नियुक्तियों से कुछ राज्यों में भाजपा को राजनीतिक परिस्थितियों में सकारात्मक माहौल मिलेगा तो कुछ के पीछे उनके देश को दिए गए योगदान को ध्यान में रखा गया है। मध्य प्रदेश की नेता अनुसूइया उइके और छत्तीसगढ़ के नेता रमेश बैस भी इससे प्रभावित हुए हैं। प्रस्तुत है विस्तुत रिपोर्ट।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः महाराष्ट्र ओवर ऑल चेम्पियन, MP आठवें से तीसरे स्थान पर पहुंचा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज भोपाल में समापन हो गया जिसमें ओवरऑल टीम चेम्पियन की ट्रॉफी महाराष्ट्र को मिली। वहीं, मध्य प्रदेश ने अपने पिछले प्रदर्शन आठवें स्थान से बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन खेलों में मध्य प्रदेश की टीम में 40 फीसदी बेटियों की भागीदारी पर बधाई दी। मध्य प्रदेश के अच्छे प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम को बधाई दी।

फॉरेस्ट में चेहरा देखकर एक्शन, प्रमोटी IFS को निलंबन तो सीधी भर्ती पर बस शो-कॉज नोटिस

मध्य प्रदेश के वन विभाग में आईएफएस अधिकारियों के चेहरे देखकर एक्शन लिए जाते हैं जिसके विभाग में कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। सीधी भर्ती के अफसरों को जिस मामले में शो-कॉज नोटिस देकर किसी अनुशासनहीनता या गड़बड़ी से बरी कर दिया जाता है तो उसी तरह के कृत्य पर प्रमोटी अधिकारियों को न केवल निलंबित करने के उदाहरण हैं बल्कि उन अफसरों के जवाब के बाद भी विभाग निर्णय लेने में टालमटोल रवैया अपनाता है। इसके कारण उनमें इंफेरिआरिटी कॉम्प्लेक्स की भावना के बीज अंकुरित होने लगे है। हमारी रिपोर्ट में विभाग की सीधी भर्ती के आईएफएस व प्रमोटी अधिकारियों के साथ किए गए भेदभावपूर्ण व्यवहार के कुछ मामलों को रखा जा रहा है।

कांग्रेस अधिवेशनः 112 नेताओं की कमेटियां, KN-DVS बाहर, तन्खा-यादव-मीनाक्षी-सेम-राजमणि शामिल

कांग्रेस का 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में पूर्ण अधिवेशन होने जा रहा है जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 112 नेताओं की सात कमेटियां बनाई हैं। मध्य प्रदेश के बड़े नाम समितियों से गायब हैं। इनके स्थान पर शामिल पांच नेताओं में कुछ नाम चौंकाने वाले हैं जिन्हें जिन कमेटियों में लिया गया है, उनके बारे में उनकी महारथ नहीं मानी जा सकती। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बयान देकर कंट्रोवर्सी पैदा करने वाले नेता अरुण यादव को भी एक कमेटी में लिया गया है। रिपोर्ट में आपको बता रहे हैं मध्य प्रदेश के किन नेताओं को शामिल किया गया और किन नेताओं को नजरअंदाज किया गया।

स्मॉल बॉक्स इंडिया हैंडल के चुनाव पूर्व सर्वे में INC को MP में बढ़त-BJP की संभावना भी बरकरार

मध्य प्रदेश कांग्रेस में सीएम के चेहरे को लेकर चल रहे आंतरिक घमासान के बीच विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पहला चुनावी सर्वे आया है जिसमें कांग्रेस को 118 से लेकर 135 सीटें बताते हुए बढ़त मिलती दिखाई गई है। वहीं, भाजपा की संभावनाओं को सर्वे में नकारा नहीं गया है बल्कि आखिरी का आंकड़ा 115 बताया है जो सरकार बनने के बहुमत का होता है। बसपा को 2018 की तरह सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

कांग्रेस में CM चेहरा कंट्रोवर्सीः कमलनाथ की अरुण यादव से नाराजगी की यह भी वजह

मध्य प्रदेश में कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर कुछ नेताओं की बयानबाजी से शुरू हुई कंट्रोवर्सी में फंसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से कमलनाथ की नाराजगी की और भी कुछ वजह हैं। कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल में कुछ जिम्मेदारियों से यादव ने बचने की कोशिश की है। यह फैसले हाईकमान की जानकारी में भी रहे है। इसी पर आधारित है आज की यह रिपोर्ट।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश 92 मेडल के साथ तीसरा स्थान पर कायम

मध्य प्रदेश में 12 दिन से चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अब तक राज्य के खाते में 92 मेडल आ चुके हैं जिनमें 38 गोल्ड मेडल शामिल हैं। 154 मेडल के साथ महाराष्ट्र पदक तालिका में टॉप है तो 117 पदकों के साथ हरियाणा दूसरे नंबर है। मध्य प्रदेश को 12 वें दिन बालक हॉकी वर्ग में गोल्ड लेकिन बालिका वर्ग में कांटे की टक्कर के बावजूद पेनाल्टी शूट में हार की वजह से रजत पदक से संतोष करना पड़ा। आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स का अंतिम दिन है और शाम को समापन समारोह का आयोजन किया गया है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश ने हॉकी में गोल्ड मेडल जीता

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में हॉकी का आज फाइनल हुआ जिसमें मध्य प्रदेश को गोल्ड मेडल हासिल हुआ। मध्य प्रदेश की टीम ने उड़ीसा को कांटे के मुकाबले में 3-2 से हराया। इस तरह मध्य प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम को स्वर्ण पदक मिला। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विजेता मध्य प्रदेश पुरुष वर्ग हॉकी टीम को बधाई दी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today