शताब्दी वर्ष पर बस्ती-बस्ती में स्वयंसेवकों ने निकाले पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी के पावन पर्व पर गुरुवार को भोपाल महानगर के 12 विभिन्न नगरों, खंडों और बस्तियों में पथ संचलन निकाले गए। संघ के More »

जनजातीय कार्य Minister के Khandwa जिले में विभागीय स्कूलों के 88 Teachers की एकसाथ पदस्थापना

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खंडवा जिले में विभाग ने प्रदेशभर के विभागीय एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों से बड़ी संख्या में तबादले कर पदस्थापना कर दी है। यह सभी तबादले खंडवा More »

मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा, भ्रामक रिपोर्टिंग से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, कोर्ट गंभीर

सागर/जबलपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने माननीय उच्च न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत कर माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही को कुछ समाचार पत्रों एवं एक यूट्यूब More »

सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता

साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय 29 सितंबर को सलामतपुर-सांची स्थित परिसर में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस चित्रकारी प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने More »

श्री उमा माता की सवारी निकाली गई राजसी ठाठ-बाट से

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 17 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित उमा सांझी महोत्सव के उपरांत परम्परानुसार अश्विन शुक्ल द्वितीया चन्द्र दर्शन के दिन आज सायं 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर की More »

अशोक पांडेय मध्यभारत के प्रांत संघचालक निर्वाचित, मुरैना में प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनाव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए चुनाव में अशोक पांडेय मध्यभारत प्रांत संघचालक निर्वाचित हुए। प्रांत संघचालक ने प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकर्ता सम्मेलन में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। पढ़िये रिपोर्ट।

कमलनाथ वापस दिल्ली की राजनीति में, पटवारी-यादव नहीं नाथ जाएंगे राज्यसभा

दिल्ली की राजनीति में चार दशक रहने के बाद मध्य प्रदेश में अध्यक्ष बनकर आए कमलनाथ अब फिर दिल्ली की तरफ रुख कर रहे हैं। अब लोकसभा नहीं बल्कि राज्यसभा के रास्ते वे दिल्ली में कांग्रेस की सियासत में सक्रिय होंगे। राज्यसभा जाने के लिए अपने मतदाता विधायकों को उन्होंने मंगलवार को डिनर पर आमंत्रित कर यह संकेत दे दिए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश में कौन आशिक मिजाज, सरकार ने बैठाई जांच

मध्य प्रदेशके भारत स्काउट और गाइड में महिला कर्मचारियों के साथ आशिक मिजाजी की जा रही है जिसको लेकर महिलाओं ने एक शिकायत राज्य शासन को भेजी है। आखिरी क्या है आशिक मिजाजी का यह मामला, इसकी जांच के लिए सरकार ने महिला उत्पीड़न की कमेटी बना दी है। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश में साइबर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के हर साल बढ़ रहे मामले, सोशल मीडिया प्लेटफार्म माध्यम

मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले हर साल बढ़ रहे हैं। बीते छह साल के आंकड़ों में यह सामने आया है कि प्रदेश में 120 से लेकर 280 मामले हर साल दर्ज किए जा रहे हैं जिसमें सबसे बड़ा माध्यम ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप और गूगल जैसे आम सोशल मीडिया प्लेटफार्म ज्यादा हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश में चार अपर सचिव होने के बाद भी आईएएस बनाए गए राज्यसभा चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है जबकि मध्य प्रदेश विधानसभा में चार अपर सचिव हैं। जबकि कुछ राज्यों की विधानसभा के संयुक्त सचिव रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के रिटायर ऑफिसर होने के कारण प्रमुख विपक्षी दल के विधायक दल के उप नेता हेमंत कटारे के रिटर्निंग ऑफिसर बनाए जाने पर आपत्ति के बाद श्रमायुक्त संजय गुप्ता को भारत निर्वाचन आयोग ने आरओ बनाया है। पढिये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने चुनौती, क्रास वोटिंग की चर्चाएं

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 27 फरवरी को होने वाले मतदान के पहले राज्य की राजनीति में भूचाल के पहले की शांति नजर आ रही है। यहां कांग्रेस को राष्ट्रपति चुनाव जैसा झटका लगने की संभावना दिखाई दे रही है जिसमें बड़े स्तर पर दलबदल या कांग्रेस प्रत्याशी को राज्यसभा में पहुंचने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में क्रास वोटिंग होने की स्थिति बन सकती है। पढ़िये रिपोर्ट।

महाकौशल से कांग्रेस नेताओं के दलबदल के बीच कमलनाथ की भाजपा नेताओं से मुलाकात चर्चा में

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के बाद दलबदल करने वाले नेताओं से लगातार झटके मिल रहे हैं। महाकौशल से दलबदल करने वाले कमलनाथ समर्थकों के घटनाक्रम के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व भाजपा के दिग्गजों से नाथ की मुलाकात से एकबार फिर उनके व कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चा तेज हो गई है। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के भीतर ऊहापोह, बुजुर्ग नेताओं के समर्थक छोड़ रहे साथ…क्या है वजह पढ़ें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद हाईकमान ने संगठन व विधायक दल का नेतृत्व युवा हाथों में सौंपा जिसमें पार्टी के बुजुर्ग नेताओं के समर्थक तेजी से साथ छोड़ रहे हैं। कमलनाथ के विश्वस्त जबलपुर महापौर हो या दिग्विजय सिंह के करीबी लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी को झटका दे रहे हैं। इससे युवा नेतृत्व की संगठन पर पकड़ कमजोर साबित हो रही है और कहीं न कहीं इससे उनकी संगठन चलाने की कार्य कुशलता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

रिटायर्ड डीएसपी को जबलपुर पुलिस द्वारा झूठे मामले में फंसाना का डर, जाने क्या है मामला

जबलपुर में रविवार को एडीएम मिशा सिंह की गाड़ी कथित रूप से तेज रफ्तार जा रही थी जिससे एक रिटायर्ड डीएसपी अशोक राणा बाल-बाल बच गए। इस मामले में राणा ने काफी प्रयास किए लेकिन थाना प्रभारी से लेकर डीजीपी के पीए तक ने कोई एक्शन नहीं लिया। अब उन्हें किसी झूठे मामले में फंसाए जाने का डर सता रहा है। पढ़िये क्या है मामला और रिटायर्ड पुलिस अफसर ने अपनी रिपोर्ट लिखने के लिए कहां-कहां प्रयास किए व किस-किस को शिकायत की।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कौन चला रहा… प्रदेश प्रभारी से लेकर पीसीसी चीफ के आदेश पर अमल नही

मध्य प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन तो हो गया है लेकिन संगठन में नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की पकड़ मजबूत नहीं हो पा रही है और इसकी मुख्य वजह अब तक बदलाव नहीं होना बताया जा रहा है। अब तो प्रदेश प्रभारी से लेकर नए प्रदेश अध्यक्ष के आदेशों पर अमलीजामा देने में भी संगठन टालमटोल जैसा रवैया अपनाता नजर आ रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today