Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

पूर्व महापौर ने भोपाल के 6 कोविड केयर सेंटर को दिए शांति वाहन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा ने कोरोना वायरस की वजह से लगातार बढ़ रही मौतों को देखते हुए भोपाल कोविड केयर सेंटर को 6 शांति वाहन उपलब्ध कराए हैं। भोपाल के भदभदा और सुभाष नगर विश्राम घाट में अंतिम संस्कार के लिए वाहन की संख्या पर्याप्त नहीं थी जिससे अंतिम संस्कार के लिए काफी ज्यादा समय लगता था।

होम आइसोलेशन के मरीजों को मिलेगी मेडिसिन किट

नगरीय क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में स्थित कोविड मरीजों को उनके घर पर ही कोविड-19 के स्व-प्रबंधन के लिये आवश्यक मेडिसिन किट और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पहुँचेंगे। इसके लिए प्रत्येक जोन एवं वार्ड के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये जाएँगे। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीतेश व्यास ने समस्त आयुक्त नगर पालिका निगम और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को उक्त निर्देश जारी किये हैं।

संक्रमण की चेन तोड़ना प्रत्येक जिले का टास्क हो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहरों और कस्बों के साथ ही ग्रामों में भी कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। इस कार्य में समाज, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं स्वयं जनता कर्फ्यू कराने का निर्णय लें। उनके इस सहयोग से समाज के नागरिक कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहे सकेंगे। आज जरूरत है कि आपदा की इस घड़ी में सभी मिलकर सहयोग करें और कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हर एक व्यक्ति केवल और केवल घरों में स्वयं को सुरक्षित रखें और घर से बाहर नहीं निकलें। शहर के साथ ही ग्रामों में भी 30 अपै्रल तक जनता कर्फ्यू आम नागरिकों के सुरक्षित जीवन के लिए लगाया जाए। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और सीएमएचओ डा. विजय पथौरिया एनआईसी केन्द्र से इस व्ही.सी. से जुड़े रहे।

विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने आज शासकीय खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय में वैक्सीन की दूसरी डोज (ख़ुराक) ली. वैक्सीन लगवाने के पूर्व नियमानुसार महाविद्यालय के बाहर जाँच केंद्र में जाँच करवाई.

एक वर्ष मिला था शिवराज सरकार को कोरोना से लड़ने की तैयारियों के लिये:

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कहा है कि एक वर्ष मिला था शिवराज सरकार को कोरोना से लड़ने की तैयारियों के लिये लेकिन वे नाकाम रहे।

पुलिस मुख्यालय में भी फूटा कोरोना बम

पुलिस मुख्यालय में भी कोरोना बम फूटा है. यहां विशेष महानिदेशक अन्वेष मंगलम समेत कई अफसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन शाखा के आईजी विवेक शर्मा आईपीएस नवनीत भसीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

नैतिकता बची हो तो चिकित्सा शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें-भूपेन्द्र गुप्ता

शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतें प्रदेश की आठ करोड़ जनता दहला रही हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार के अंदर एक भी आदमी नहीं है जो सैकड़ों इंजेक्शनों की चोरी, नकली रेमडेसीविर बनाने वाले गिरोह और ऑक्सीजन की कमी से होने वाली अकाल मौतों को अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझे? क्या जीवन भर कुर्सी से ही चिपके रहेंगे या जनता की अदालत में कुछ नैतिक मूल्यों के साथ लौटेंगे ?

यह युद्ध है, सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना का संकट अत्यंत विकट है, यह एक युद्ध है, जिसमें सबको सारे मतभेद भुलाकर एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। सरकार अपने स्तर पर पूरे प्रयास कर रही है, परन्तु जब तक समाज का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा, हम कोरोना को शीघ्र नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बीमारी के थोड़े भी लक्षण दिखने पर तुंरत जाँच करवायें तथा होम आइसोलेशन अथवा कोविड केयर सेंटर में रहकर इलाज लें। यहाँ सरकार द्वारा दवाओं, डॉक्टर का परामर्श आदि की पूरी व्यवस्था की गई हैं।

रेमडेशिविर की अस्पताल से चोरी व्यवस्था के माथे पर कलंक,मंत्री गद्दी छोड़ें-भूपेन्द्र गुप्ता

मध्य प्रदेश अभी तक तो माफिया राज, व्यापम और भ्रष्टाचार के कीर्तिमानों से ही बदनाम था। किंतु इस एक साल के शासन ने तो सारे ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी एक साल में मध्यप्रदेश में नकली प्लाज्मा बनाने वाला माफिया पैदा हुआ फिर नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन बनाने वाला पैदा हुआ और अब अस्पतालों से रेमडेसीविर चुराने वाले और ब्लैक में बेचने वाले गिरोह भी सामने आने लगे हैं। मध्यप्रदेश के लिए एक राज्य के रूप में इससे अधिक शर्मनाक स्थिति क्या हो सकती है? कि हर व्यक्ति इस आपदा को अवसर समझकर लूटने में लग गया है ।

मां कात्यायनी की शक्ति से परिपूर्ण है विन्ध्यवासिनी माता का विग्रह

नवरात्रि में मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की आराधना की जाता है। यह कुण्डलिनी शक्ति के आज्ञा चक्र को जाग्रत करतीं है और उपासक को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की एक साथ प्राप्ति होती है। कात्य गोत्र के महार्षि कात्यायन ने अपनी इष्ट मां पराम्बा की कठोर तपस्या करके उन्हें पुत्री के रूप में प्राप्त किया था। इसी कारण मां पराम्बा को कात्यायनी देवी के नाम से भी जाना जाता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today