Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

कांग्रेस के DNA में किसान विरोध, नेहरू के समय लाल गेहूं खाने को विवश हुआ देशः शिवराज

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्यसभा में कृषि पर हुई चर्चा के बाद शुक्रवार को सदन में अपना वक्तव्य दिया। इस दौरान कृषि मंत्री, कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने तत्कालीन यूपीए सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ हमेशा से ही छल, फरेब और ठगी की है। उन्होंने कहा कि जब हम महाभारत काल में जाते हैं तो हमें भगवान श्रीकृष्ण नजर आते हैं, जबकि विपक्ष को छल-कपट और अधर्म के प्रतीक शकुनि और चौसर का ही ध्यान आता है। श्री चौहान ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में कृषि के क्षेत्र में निरंतर काम किया जा रहा है। खेती को लाभ का धंधा बनाना है और किसान कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता है।

CM चित्रकूट में लाड़ली बहना आभार सह-उपहार कार्यक्रम में, लाड़ली बहनों को 10 को मिलेगा उपहार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में लाड़ली बहना उत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा‍कि सभी लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को उनके खातें में सिंगल क्लिक से 1250 रूपये तथा रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रूपये अतिरिक्त दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार तो 19 अगस्त को मनाया जायेगा। लेकिन पूरे सावन हम त्यौहार मनायेंगे। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये हर जिलें में उत्सव आयोजित किये जा रहे है।

सिंगरौली में शीघ्र शुरू होगा माईनिंग कालेज, बहनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार कृत-संकल्पित: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव के अवसर पर सिंगरौली जिले के चितरंगी में लाड़ली बहनों के लिए आभार सह-उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार कृत-संकल्पित है। प्रदेश की बहनों से जो अपार स्नेह मिला है उसके लिए सदा आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन का महिना त्यौहारों की सौगात लेकर आता है जिसमें रक्षाबंधन का त्यौहार बहनों का सबसे बड़ा त्यौहार है। बहनों के त्यौहार में खुशियों का रंग भरने के लिए 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रूपये के अतिरिक्त 250 रूपये भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों को आभार-पत्र और उपहार का देंगे संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रक्षाबंधन के पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों का आभार उपहार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रक्षाबंधन और सावन उत्सव थीम पर केन्द्रित यह कार्यक्रम चयनित जिलों में होगा। एक से 17 अगस्त के मध्य 11 जिले सिंगरौली (चितरंगी), सतना, दमोह (जबेरा), नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल (भैंसदेही), श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिण्डोरी में आभार सह उपहार कार्यक्रम होगा।

बेसमेंट हादसे के बाद IAS कोचिंग देने वाले विकास दिव्यकीर्ति का बयान, कोचिंग संस्थानों के लिए बने कानून अस्पष्टता-अंतर्विरोध

दिल्ली के राजिंदर नगर के बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थान में तीन बच्चों की मौत के हादसे के चौथे दिन आईएएस कोचिंग संस्थान चलाने वाले जाने वाले शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि दिल्ली के कोचिंग संस्थानों के लिए बने कानून अस्पष्ट हैं और उनमें अंतर्विरोध हैं। इसी कारण कोचिंग संस्थानों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पढ़िये विकास दिव्यकीर्ति द्वारा एक्स पर दिए गए बयान में वे क्या कह रहे हैं।

पेरिस ओलिंपिक में मनु भाकर का दूसरा पदक, हॉकी में दूसरी जीत

भारत को पेरिस ओलिंपिक में शूटर मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम प्रतिस्पर्धा में सरबजोत सिहं के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक हासिल किया। भारत को अब तक दो पदक मिले हैं जो मनु भाकर के श्रेष्ठ प्रदर्शन से मिले हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस रिफिल कराएगी सरकारः सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर रिफिल कराकर देगी। इस योजना का लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना PMUY के समस्त गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर PMUY अंतर्गत गैस कनेक्शनधारी लाड़ली बहनों को मिलेगा।

इंदौर कांग्रेस के भाजपा सरकार के मंत्री विजयवर्गीय के स्वागत-सत्कार पर कागजी खानापूर्ति का नोटिस

मध्य प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा-लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा उपचुनाव में जबरदस्त हार के बाद भी पार्टी में अनुशासनहीनता के खिलाफ कार्रवाई में संगठन द्वारा मुंह देखकर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के गृह नगर इंदौर में जिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अपने कार्यालय में स्वागत-सत्कार कर दिया लेकिन पीसीसी ने जिस ढंग से जिला संगठन के जिम्मेदारों पर एक्शन लिया, वह लचर संगठनात्मक पकड़ का परिचय देने के लिए काफी है। पढ़िये रिपोर्ट।

बांधों के गेट खुलने पर ग्रामीणों को करें सूचित : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि वर्षा काल में प्रदेश में कहीं भी जन हानि न हो, इसके लिए सभी कलेक्टर्स अपने नेतृत्व में जिलों में प्रशासनिक अमले को दायित्व सौंपे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करे। संबंधित अमला चैतन्य रहे और घटना-दुर्घटना के पूर्व आम जनता को आगाह भी किया जाए। अतिवर्षा या बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए समन्वय में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। लोगों की जीवन रक्षा के लिए कहीं सेना की जरूरत हो तो कलेक्टर्स समय पर बताएं।

मुख्यमंत्री यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर दी बधाई, वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवेदनशीलता जरूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश सर्वाधिक बाघ वाला प्रदेश है। प्रदेश में बाघों की आबादी बढ़कर 785 पहुँच गई है। यह प्रदेश के लिये गर्व की बात है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today