विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

चौहान ने हरेक कोरोना मृत्यु का एनालिसिस प्रारंभ किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना इलाज की सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित कर मृत्यु दर को कम करना है। हमारे लिए हर जान कीमती है। इलाज में थोड़ी भी चूक बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज वरिष्ठ अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ एक-एक कोविड वहां हुई डैथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनालिसिस प्रारंभ की। सर्वप्रथम मेडिकल कॉलेज इंदौर के डीन एवं चिकित्सा विशेषज्ञ के साथ कोविड-19 के कारण वहां हुई मृत्यु का विस्तृत विश्लेषण किया गया।

वीर सावरकर जयंती पर खाद्यान्न सामग्री का वितरण

वीर सावरकर जयंती के उपलक्ष्य में शीतला माता जलकन्या भक्त मंडल द्वारा उत्तम नगर पार्क में मंदिरों के 55 पुजारियों बंधुओं को आटा ,दाल, चावल, नमक, तेल ,मसाले जैसे अन्य खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई। शहर सेवक पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने सामग्री का वितरण किाय।

यात्री बसें 1 जून से नहीं चलेगी

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में करोना के बढ़ते प्रकोप के कारण मध्य प्रदेश की सभी 35,000 यात्री बसों का संचालन 1 जून से आगामी आदेश तक बंद रहेगा. प्राइम रूट बस आनंर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा एवं महामंत्री सुशील अरोरा ने कहा कि भारत मे करोना के प्रकोप पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है इस कारण सोशल डिस्टेंसिंग के कारण बसों का संचालन ग्रीन जोन एवं यलो झोन में भी नहीं हो पाएगा.

राजभवन में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एंट्री बंद

राजभवन में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सभी की एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। सिर्फ जरूरी स्टाफ को ही प्रवेश मिलेेगा। स्वास्थ्य अमले ने एक बार फिर राज्यपाल लालजी टंडन का सेंपल लिया है।

पत्रकारिता सप्ताह के 30 मई, 2020 से 6 जून

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में 30 मई से 6 जून तक ‘हिंदी पत्रकारिता सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारम्भ 30 मई, शनिवार को 3 बजे राज्यपाल लालजी टंडन करेंगे।

आकाशीय बिजली गिरने तीन युवकों की मौत

छतरपुर के बमीठा में चितरई के पास बिजली गिरने से खजुराहो सेवाग्राम निवासी तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इन मौतों के कारण सेवाग्राम में मातम का माहौल छा गया। मृतकों में अजय पिता राकेश साहू उम्र 20 वर्ष सेवाग्राम खजुराहो, मोहित अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल उम्र 23 वर्ष निवासी खजुराहो सेवाग्राम, शिवांक खरे पिता अखिलेश खरे उम्र 20 वर्ष निवासी सेवाग्राम खजुराहो शामिल हैं।

प्रदेश की 259 मंडियों में काली पट्टी बांधकर विरोध

सरकार के खिलाफ मध्यप्रदेश की 259 मंडियों, 298 उप मंडियों, 13 तकनीकी संभाग, 7 आंचलिक कार्यालय के साथ मंडी बोर्ड मुख्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी मॉडल एक्ट के खिलाफ काली पट्टी बांधकर आज से अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

फीवर क्लीनिक्स को आदर्श बनायें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में फीवर क्लीनिक्स को आदर्श बनाया जाये जिससे कोरोना संकट के दौरान वहाँ पर आसानी से कोई भी व्यक्ति जाकर अपनी स्वास्थ्य जाँच करवा सके तथा इसके बाद ये क्लीनिक सभी बीमारियों के उपचार के लिये भी अच्छे केन्द्र बनें। वर्तमान में प्रदेश में कुल 1577 फीवर क्लीनिक्स कार्य कर रहे हैं। धीरे-धीरे इनका विस्तार किया जा रहा है।

आयुर्वेदिक ज्ञान का वैज्ञानिक विश्लेषण आवश्यक: राज्यपाल

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा भारत की अत्यंत प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, इसमें रोग को जड़ से मिटाने की क्षमता है। हमें अपनी इस चिकित्सा पद्धति पर गर्व है। श्री टंडन राजभवन से कोविड-19 ‘ग्रामीण स्वास्थ्य की चुनौतियाँ एवं आयुर्वेदिक समाधान’ विषय पर वेबीनार को संबोधित कर रहे थे। वेबिनार महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामीण विश्वविद्यालय एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

ग्रामीणों को उनके भू-खण्ड पर मिलेगा मालिकाना हक

प्रदेश में ग्रामीण बसाहट का सर्वे कर अधिकार अभिलेख तैयार कर ग्रामीण जनता को उनके भू-खण्ड पर मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा। ग्रामीणों के हित में योजना के तहत तैयार किये गये डाटाबेस से पंचायत स्तर पर सम्पत्ति रजिस्टर भी तैयार किये जायेंगे। ग्रामीणों को यह सौगात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 अप्रैल को की गई ‘ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण योजना’ की घोषणा के तहत प्राप्त होगी। भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास और राजस्व विभाग के माध्यम से यह कार्य किया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today