Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

आठ जवानों का हत्या का आरोपी विकास दुबे कानपुर पहुंचने के पहले ही मरा

उत्तरप्रदेश के कानपुर का दुर्दांत अपराधी विकास दुबे आठ जवानों की हत्या के बाद फरारी काटते हुए मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में जिंदा पकड़ा तो गया लेकिन वह कानपुर पहुंचने के पहले ही मारा गया। उत्तरप्रदेश पुलिस के मुताबिक उसे उज्जैन से लेकर कानपुर जा रही थी कि अचानक एक एक्सीडेंट हुआ और जवान का हथियार छीनने के बाद चकमा देकर भागने की कोशिश में पुलिस की गोलियों से मारा गया। हालांकि पुलिस की यह कहानी किसी के भी गले नहीं उतर रही है क्योंकि घटनास्थल, दुर्घटनाग्रस्त वाहन और वाहन में दुबे के अलावा बैठे सिपाहियों को घटना के कई घंटे बाद तक पुलिस ने आमजन से दूर रखा।

किल कोरोना अभियान के अच्छे परिणाम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में “किल कोरोना” अभियान के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके अंतर्गत अभी तक प्रदेश में लगभग 4 करोड़ व्यक्तियों का यानि 58 प्रतिशत सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। इनमें 47 हज़ार 690 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 599 पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिविटी का प्रतिशत 1.26 प्रतिशत जो स्पष्ट रूप से बताता है कि प्रदेश में कम्युनिटी स्प्रेड जैसी कोई स्थिति नहीं है।

वर्षों से आदिवासी जिस जमीन पर काबिज हैं, उसके पट्टे मिलेंगे: पटेल

किसान कल्याण तथा कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि जिस जमीन पर आदिवासी वर्ग के लोग वर्षों से काबिज हैं, उन्हें उस भूमि का पट्टा दिया जाये। साथ ही कब्जाधारी आदिवासियों की जमीनों के पट्टे यदि अन्य लोगों के नाम पर है तो उन्हें तत्काल निरस्त करने की कार्यवाही करें।

परिहार होंगे विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष

राज्य शासन द्वारा सेवानिवृत्त आई.ए.एस. एस.पी.एस. परिहार को मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऊर्जा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

मोदी आज करेंगे रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना लोकार्पित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 जुलाई पूर्वान्ह 11 बजे विश्व की बड़ी सौर परियोजनाओं में शामिल रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लगभग 4 हजार करोड़ की लागत वाली 750 मेगावाट की इस परियोजना में पूर्ण क्षमता से सौर ऊर्जा का उत्पादन प्रारंभ हो चुका है। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना लोकार्पित होगी। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मध्यप्रदेश की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल लखनऊ से और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से शामिल होंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री आर.के. सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सोम ग्रुप के जगदीश-अजय अरोरा की गिरफ्तारी, जीएसटी चोरी का मामला

सोम समूह की सोम डिस्टलरीज एंड ब्रेबरीज के मालिक जगदीश अरोरा और उनके भाई अजय अरोरा व एक अन्य वनय सिंह को डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजैंस (डीजीजीआई) की टीम ने गिरप्तार किया है। इन लोगों के आरोप है कि जीनियस ब्रांड का सैनिटाइजर बनाकर बेचा और उसके जीएसटी का भुगतान नहीं किया।

यूपी पुलिस के आठ जवानों के हत्या के आरोपी का विकास महाकाल मंदिर में पकड़ाया

उत्तरप्रदेश पुलिस के आठ जवानों को मारने के आरोपी पांच लाख के इनामी कुख्यात बदमाश विकास दुबे की मध्यप्रदेश के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में पकड़ाया है। दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ही नहीं कई लोगों ने संदेहास्पद बताया है और भाजपा सरकार के मंत्री पर ही संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे उत्तरप्रदेश पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर सड़क के रास्ते अपने साथ ले गई।

भोपाल के इब्रहिम गंज में रविवार से सात दिन का लॉक डाउन

भोपाल कलेक्टर अविनाश लावनिया ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हनुमान गंज क्षेत्र के इब्राहिम गंज क्षेत्र में रविवार 12 जुलाई से 19 जुलाई तक लॉक डाउन करने के आदेश किए है। 12 जुलाई रात बारह बजे से यह लॉकडाउन शुरू होगा और 19 जुलाई को रात दस बजे तक रहेगा। यहां कोई भी व्यक्ति मेडिकल इमरजेंसी में ही बाहर आ जा सकेगा।

हास्य अभिनेता सूरमा भोपाल यानी जगदीप का निधन

भारतीय हिंदी फिल्म के हास्य अभिनेता जगदीप का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका असल नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। दतिया में जन्मे जगदीप की चर्चित फिल्म शोले थी जिसमें उन्होंने सूरमा भोपाली का रोल निभाया था।

मोदी 10 को “रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट” का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जुलाई को गुढ़, रीवा में वृहत् सौर ऊर्जा संयंत्र “रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट” को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today