Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

भोपाल, इंदौर- उज्जैन में बुधवार से जनता कर्फ्यू, सख्ती से पालन होगा

भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बुधवार सुबह से ज़बरदस्त सख़्ती की शुरुआत हो रही है। बुधवार सुबह से 10 दिन का जनता कर्फ्यू लागू किया जा रहा है जिसका सख्ती से पालन पुलिस कराएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने रीवा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सीय उपकरण खरीदने के लिए विधायक निधि से जारी किए 50 लाख

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के उपचार हेतु आवश्यक उपकरणों की खरीदी हेतु अपनी विधायक निधि से 50 लाख रूपए की धनराशि प्रदान की है। रीवा जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर माननीय श्री गौतम ने कहा है कि उपकरण हेतु आवश्यक उपकरणों की खरीद शीघ्र सुनिश्चित की जाए ताकि विंध्य अंचल में कोविड-19 की विभिषिका झेल रहे आमजन को पर्याप्त उपचार समय पर प्राप्त हो सके।

पीसी शर्मा का “विनम्र आग्रह उपवास” समाप्त

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने अपने 21 घंटे से जारी “विनम्र आग्रह उपवास” को जूस पीकर समाप्त कर दिया है। मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि मप्र हाईकोर्ट में कोरोना के उपचार को लेकर उनकी ओर से दायर की गई याचिका में माननीय हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिये है जिनमें फैसले के अहम बिन्दु-

कोविड संकटकाल में सरकार और समाज एक साथ खड़े हों: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड संकटकाल का सामना सरकार और समाज के परस्पर सहयोग से संभव है। इसके लिए सरकार और समाज तथा सेवाभावी लोगों को एक साथ खड़े होना होगा और संकल्पबद्ध तरीके से कोविड आपदा पर नियंत्रण के लिए घरों में रहना भी होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में स्वयंसेवी संगठनों द्वारा कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के लिए की जा रही व्यवस्था तथा अन्य नवाचारों के लिए आभार माना। इस प्रकार की अभिनव पहल से कोविड की विकट परिस्थितियों का सामना करने में मदद मिलेगी और समाज में सकारात्मकता के भाव का विस्तार होगा।

युवा कांग्रेस की ऑनलाइन बैठक: कोरोना महामारी से लड़ाई की रणनीति एवं मप्र सरकार की विफलता पर चर्चा

आज युवा कांग्रेस की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यरुप से मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया,मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदादिकारीयो को संबोधित किया।
आज की इस बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के बिगड़ते हालातो एवं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों पर चर्चा की गई।

21 घंटे के उपवास पर बैठे पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा कोविड मरीजों को जीवनरक्षक रेमडेसिवर इंजेक्शन, आक्सीजन एवं आक्सीजन बेड नही मिलने से नाराज होकर निवास के बाहर दिनांक 19/04/2021 दोपहर 3 बजे से 20/04/21 दोपहर 12 बजे तक 21 घंटे उपवास पर बैठ गए। उपवास पर बैठने से पहले वे 1250 अस्पताल के पास स्थित मालवीय भवन पहुंचे थे जहां से प्रशासन द्वारा मरीजों को रेमडेसिवर इंजेक्शन देने हेतु केन्द्र बनाया गया था शर्मा ने वहां पहुंचकर देखा कि मरीजों के परिजनों के पास अस्पतालों के पर्चे होने के बाद भी उन्हें इंजेक्शन नही मिल रहे थे इस बात से दुखी होकर विधायक शर्मा ने उपवास पर बैठने का फैसला किया ताकि मुख्यमंत्री गांधी वादी तरीके से उनकी आवाज सुनकर मरीजों के परिजनों को रेमडेसिवर इंजेक्शन, आक्सीजन और आक्सीजन बेड उपलब्ध करा करें।

पूर्व महापौर ने भोपाल के 6 कोविड केयर सेंटर को दिए शांति वाहन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा ने कोरोना वायरस की वजह से लगातार बढ़ रही मौतों को देखते हुए भोपाल कोविड केयर सेंटर को 6 शांति वाहन उपलब्ध कराए हैं। भोपाल के भदभदा और सुभाष नगर विश्राम घाट में अंतिम संस्कार के लिए वाहन की संख्या पर्याप्त नहीं थी जिससे अंतिम संस्कार के लिए काफी ज्यादा समय लगता था।

होम आइसोलेशन के मरीजों को मिलेगी मेडिसिन किट

नगरीय क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में स्थित कोविड मरीजों को उनके घर पर ही कोविड-19 के स्व-प्रबंधन के लिये आवश्यक मेडिसिन किट और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पहुँचेंगे। इसके लिए प्रत्येक जोन एवं वार्ड के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये जाएँगे। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीतेश व्यास ने समस्त आयुक्त नगर पालिका निगम और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को उक्त निर्देश जारी किये हैं।

संक्रमण की चेन तोड़ना प्रत्येक जिले का टास्क हो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहरों और कस्बों के साथ ही ग्रामों में भी कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। इस कार्य में समाज, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं स्वयं जनता कर्फ्यू कराने का निर्णय लें। उनके इस सहयोग से समाज के नागरिक कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहे सकेंगे। आज जरूरत है कि आपदा की इस घड़ी में सभी मिलकर सहयोग करें और कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हर एक व्यक्ति केवल और केवल घरों में स्वयं को सुरक्षित रखें और घर से बाहर नहीं निकलें। शहर के साथ ही ग्रामों में भी 30 अपै्रल तक जनता कर्फ्यू आम नागरिकों के सुरक्षित जीवन के लिए लगाया जाए। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और सीएमएचओ डा. विजय पथौरिया एनआईसी केन्द्र से इस व्ही.सी. से जुड़े रहे।

विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने आज शासकीय खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय में वैक्सीन की दूसरी डोज (ख़ुराक) ली. वैक्सीन लगवाने के पूर्व नियमानुसार महाविद्यालय के बाहर जाँच केंद्र में जाँच करवाई.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today