CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

Bhind में कलेक्टर को BJP MLA ने चोर कहा, मुक्का दिखाकर मारने दौड़े, कलेक्टर के बंगले में घुसे MLA

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के बीच कलेक्टर बंगले के बाहर जमकर कहा सुनी हुई। कलेक्टर को एमएलए More »

Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर मध्य प्रदेश के भोपाल की एक महिला बैंक अधिकारी ने फतह हासिल की है। बैंक अधिकारी ने रविवार को सुबह एल्ब्रुस चोटी पर तिरंगा More »

भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूको बैंक की चार शाखाओं के वैल्यूअर्स, जो ज्वेलर हैं, ने नकली सोने से गोल्ड लोन दिलाकर चूना लगाया है। ऐसे एक दो नहीं बल्कि करीब More »

मजबूत राजनीतिक वाले मछली परिवार पर मोहन सरकार का बुलडोजर, करोड़ों की कोठी जमींदोज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब चार दशक से राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले मछली नाम से जाने वाले मछली परिवार पर मोहन सरकार ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। More »

घर में गाड़ी खड़ी, 250 किलोमीटर दूर टोल पर फास्टटैग से राशि डेबिट

राजमार्ग पर स़ड़क बनाने वाली कंपनियों को व्हीकल से वसूली के लिए लगाए गए टोल का एक कमाल सामने आया है। एक प्रायवेट गाड़ी की गुरुवार की रात को ग्वालियर के पास टोल पर फास्टटैग से राशि डेबिट हो गई जबकि वह गाड़ी टोल से करीब 250 किलोमीटर दूर वाहन मालिक के घर पर ही खड़ी थी। जानिये कहां का है यह मामला और वाहन मालिक को कैसे पता चला व अब आगे वे किस तरह टोल प्लाजा कंपनी को कानूनी शिकंजे में घेरने की तैयारी कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो बिलों की चर्चा, एक एआईसीसी से भुगतान दूसरा प्रदेश से जुड़ा

मध्य प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव भले ही हार गई लेकिन यहां नेताओं ने पार्टी के खातों से राशि लेने में कोई चूक नहीं की। इनमें से एक भुगतान के कारण प्रदेश के नेता के पार्टी में रिश्तों में दूरी की परिस्थितियां बन गईं तो दूसरे नेताजी का स्टेट्स उनके सड़क पर चलने में दिखाई देने लगा है। पढ़िये रिपोर्ट।

पांच IAS की अभियोजन स्वीकृति मामलाः लोकायुक्त में पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस के खिलाफ जांच जारी

मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन में चल रहे उज्जैन की हवाई पट्टी के मामले में लोकायुक्त ने पांच आईएएस अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी है जबकि कुछ अधिकारियों के खिलाफ अभी जांच जारी है। इनमें पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस भी शामिल हैं जिनके खिलाफ जांच पूरी नहीं होने से अभियोजन मांगने वाले अधिकारियों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया है। वैसे इस मामले में करीब आधा दर्जन आईएएस और आईपीएस के नाम भी जांच में शामिल थे जिनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ भी अब तक जांच पूरी नहीं हुई है तो कुछ अफसरों को क्लीनचिट जैसी मिल गई है। इनमें लोकायुक्त के डीजी रहे अरुण गुर्टु व लोकायुक्त संगठन के सचिव रहे अरुण कोचर भी शामिल हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

दिग्विजय का ईवीएम के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर कूच, अनुमति रद्दे होने के बाद भी पहुंची भीड़

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से चुनाव कराए जाने को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, उदित राज, दीपक बाबरिया ने लोकतंत्र के लिए खतरा बताते दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। अनुमति रद्द होने के बावजूद पहुंची भीड़ के साथ दिग्विजय सिंह ने बैरिकेट्स फांदकर गिरफ्तारी दी। देखिये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश लोकायुक्त ने आईएएस अधिकारियों के खिलाफ मांगी अभियोजन स्वीकृति, सीएम के गृह नगर उज्जैन से जुड़ा मामला

मध्य प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त संगठन ने अभियोजन स्वीकृति मांगी है। लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता ने अभियोजन स्वीकृति के लिए राज्य शासन को पत्र भी लिख दिया है। पढ़िये किन पांच रिटायर्ड व मौजूदा आईएएस अधिकारी के खिलाफ लोकायुक्त ने यह एक्शन लिया।

कांग्रेस ने लोकसभा सीटों के बंटवारे में खजुराहो सीट सपा को दी, यूपी ले ली 17 सीटें

लोकसभा चुनाव में संयुक्त विपक्ष के इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच यूपी और एमपी में सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया है। कांग्रेस को यूपी में समाजवादी ने 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए सहमति दे दी है तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सपा को एक सीट सौंप दी है। पढ़िये रिपोर्ट।

राहुल की पसंद मीनाक्षी होने के बाद भी क्या वाकई नाथ-दिग्विजय ने अशोक सिंह को राज्यसभा भिजवाया, चर्चा में सवाल

कांग्रेस के कमलनाथ की नाराजगी की वजह आज भी एक अबूझ पहेली बना हुआ है और कांग्रेस नेता से लेकर राजनीति में रुचि रखने वाला हर व्यक्ति इसका जवाब तलाश रहा है। विधानसभा चुनाव में हार, प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी का मामला पुराना हो चुका है तो इसकी वजह राज्यसभा चुनाव के ईर्दगिर्द घूम रही है लेकिन इसमें भी राहुल गांधी की पसंद से मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की पसंद का टकराव पूरे घटनाक्रम की वजह होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

दिल्ली में कामयाबी प्रदेश में नाकाम, पचौरी-कमलनाथ की राजनीति मध्य प्रदेश आने पर भंवर में फंसी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो राजनीतिक धुरंधर कमलनाथ और सुरेश पचौरी की दिल्ली में राजनीति जिस कामयाबी के शिखर पर थी, वह मध्य प्रदेश में आने के बाद भंवर में फंस गई। पचौरी जहां अब बैठकों में एकतरफ कुर्सी में बैठे नजर आते हैं तो कमलनाथ इंदिरा गांधी के तीसरे पुत्र कहलाने के बाद भी मध्य प्रदेश राजनीति में छह साल में भंवर में फंस चुके हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

BJP में जाने की चर्चाएं भले ही थम गईं मगर प्रदेश कांग्रेस की बैठकों से अब भी दूर कमलनाथ, कद-रुतबे पर असर

मध्य प्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ नेता कमलनाथ की पार्टी के फैसलों के प्रति नाराजगी को भले ही नकारा जा रहा है लेकिन उनके भाजपा में जाने की चर्चाओं के थम जाने के बाद भी जो दूरियां बन चुकी हैं वे कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं। हाईकमान के फैसलों को अभी भी वे नजरअंदाज कर रहे हैं, आज उन्हें भोपाल में होना था लेकिन कर्नाटक चले गए और वहां से वे अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक छिंदवाड़ा जाएंगे। वैसे एक सप्ताह के घटनाक्रम से कांग्रेस के भीतर उनके कद व रुतबे पर असर भी दिखाई देने लगा है। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश के गृह विभाग की अजीबोगरीब कार्यप्रणाली, एक जिले में एक दिन में दो-दो एसपी बनाए

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार में गृह विभाग की अजीबोगरीब कार्यप्रणाली सामने आ रही है। एक दिन में एक जिले को दो-दो एसपी बना दिए गए हैं। इसके पहले वह 50 दिन पहले प्रमोशन करके भूल चुका है कि कुछ जिलों में एसपी की भूमिका में काम कर रहे आईपीएस अधिकारी डीआईजी हो चुके हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today