बुंदेलखंड के एक भाजपा विधायक बीती रात एक थाने में एफआईआर कराने पहुंचे और जब उनकी मर्जी पर एफआईआर नहीं लिखी गई तो दरवाजे पर धरना दे दिया। अपने बेटे की बात नहीं सुने जाने पर पूर्व विधायक पिता ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश के शीर्ष नेताओं को चेतावनी दे दी कि अगर उनके बेटे के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले थाने को जेल नहीं भेजा तो वे धरना दे देंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं को अपने जिले में एकमात्र विधायक बनने के पीछे अपने परिवार के योगदान को न केवल गिनाया बल्कि चेतावनी भरा बयान जारी कर दिया कि अगर एक्शन नहीं हुआ तो वे जी 20 के खजुराहो के कार्यक्रम में बेटे से इस्तीफा दिला देंगे। फिर क्या था सुबह होते ही पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने थानेदार को लाइन हाजिर करने के आदेश थमा दिए। पूर्व विधायक पिता के नाम से जारी एक बयान वायरल भी हुआ है।
-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-




















