उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया

भारत की अनमोल धरोहर और मध्य प्रदेश के धार जिले की शान बाग प्रिंट ने एक बार फिरवैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरी है। उज़्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर कोकन में 19 से21 More »

BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

बागेश्वर धाम धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने कहा भोपाल के लोगों करो तैयारी, 26-27-28 को आएंगे मुग्दधारी।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री अभी राजस्थान में कथा कर रहे हैं और वहां आज उन्होंने एक जरूरी सूचना दी। कहा कि भोपाल में 14 से 17 सितंबर तक होने वाली कथा को मौसम विभाग की चेतावनी की वजह से आगे बढ़ा दिया है। धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने भोपाल के लोगों से कहा कि करो तैयारी 26, 27 और 28 सितंबर को आ रहे मुग्दधारी। उन्होंने कहा कि लगातार कथा के कारण उनका शरीर थक गया है तो कुछ आराम कर लेंगे।

दिग्विजय ने कहा ED-IT एमपी-सीजी, राजस्थान में छापे की तैयारी, गीदड़ भभकी बताया

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईडी-आईटी एमपी में विपक्ष, राजस्थान-छत्तीसगढ़ में सरकार के मंत्री-अफसरों पर छापे की तैयारी में। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में ईडी-आईटी के दफ्तर खोले जा रहे हैं। यहां सरकार के मंत्रियों और अफसरों के घर पर छापे की तैयारी नहीं है बल्कि विपक्ष के नेताओं के यहां छापे के लिए तैयारियां चल रही हैं। जिन्होंने सैकड़ों हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जितल कर ली है, उन पर छापे नहीं मारे जाएंगे। जो सत्ता से बाहर हैं, उन पर छापे के लिए ईडी-आईटी के दफ्तर खलोे जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस इनकी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं है डरे वह जिन्होंने अवैध संपत्ति हासिल की है। यह भाजपा की बौखलाहट है।

अब बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा 14 से नहीं 26 से होगी, मौसम की चेतावनी से बदली तारीख

भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन 14 सितंबर से कराया जा रहा था लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी की वजह से यह अब 26 सितंबर से होगी। पढ़िये बदली हुई तारीखें।

सनातन धर्म को कुष्ठ रोग, एड्स रोग या मलेरिया-डेंगू बोलने वालों को वह दे, जिससे उन्हें उसका सुख मिले

सनातन धर्म को जिसने कुष्ठ रोग, एड्स रोग, मलेरिया-डेंगू बोला वह दे है और उन्हें उसका सुख दे। जिसने सनातन धर्म को जो कहा है उसे प्रभू वह भरपूर दे जिससे उन्हें उसका पूरा सुख मिल सके। यह बात भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कही है। भाजपा सांसद ने कहा सनातम धर्म ही धर्म है, बाकी मत और पंत है।

MP विधानसभा चुनाव में इस बार राहुल नहीं प्रियंका कांग्रेस की कमान संभालेंगे, पढ़िये रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के बजाय प्रियंका गांधी के हाथों में रहने के संकेत हैं। प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनावी शंखनाद के बाद अब तीसरी दौरा मालवा के धार जिले में करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश की कमान संभालने के पीछे क्या है कारण, पढ़िये रिपोर्ट।

लाठियों और ट्रायसिकल-तिपहिया गाड़ियों पर दिव्यांगों का भोपाल में प्रदर्शन, बारिश के बीच सड़क पर नारेबाजी

मध्य प्रदेश की सड़कों पर दिव्यांगजनों ने शिवराज सरकार के खिलाफ लाठियों के सहारे, तिपहिया साइकलों पर चलते हुए प्रदर्शन किया। ये दिव्यांगजन अपने अधिकारों के लिए भोपाल में कुछ दिनों आंदोलन कर रहे हैं और आज उन्होंने रैली के रूप में प्रदर्शन किया जिसे पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर व्यवस्था को बनाने की कोशिश की।

राजनीतिक सौहार्द धूमिल, 3 साल से नहीं भरा गया विधानसभा उपाध्यक्ष का पद


प्रदेश की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ जब विधानसभा उपाध्यक्ष का पद 3 साल से भरा नहीं जा सका।
ऐसा सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच राजनीतिक सौहार्द नहीं होने की वजह से हुआ। अब यह भरा भी नहीं जायेगा, क्योंकि अगले माह विधानसभा आम चुनाव की आचार संहिता लग जायेगी। वर्ष 1956 में मप्र के गठन के बाद से विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को न देने की आम परम्परा थी। हालांकि नर्मदा प्रसाद श्रीवास्तव पहली बार विरोधी दल की ओर से वर्ष 1962 में उपाध्यक्ष चुने गये। वर्ष 1964 में भी वे पुनः उपाध्यक्ष बने, परन्तु इसके बाद 3 मार्च 1990 तक किसी विपक्षी विधायक को उपाध्यक्ष का पद नहीं दिया गया। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय की रिपोर्ट।

रतलाम में 13 किलो सोना, विदेशी मुद्रा डॉलर, दिरहम, रियाल के साथ युवक गिरफ्तार, GST ने भी जांच शुरू की

मुंबई से रतलाम में सोने का अवैध कारोबार। 100 पार्सल में 13 किलो 245 ग्राम सोना मिला। डॉलर, दिरहम, रियाल जैसी विदेशी मुद्राएं भी जप्त की गईं। रतलाम पुलिस ने शैतानराम वर्मा नाम के राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर इलाके रहने वाले इस युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और जीएसटी की टीम ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।

महाकाल के दरबार में अभिनेता अक्षय कुमार ने मनाया जन्मदिन, शिखर धवन-सानिया नेहवाल भी पहुंचे

मशहूर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर शिखर धवन और ओलिंपिक मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल महाकाल के दरबार में पहुंचे। अक्षय कुमार ने अपना जन्मदिन महाकाल भगवान के दर्शन कर मनाया तो शिखर धवन उसी दौरान वहां पहुंचे। सानिया नेहवाल अपने माा-पिता के साथ भगवान महाकाल के मंदिर पहुंची और महाकाल लोक को देखा। इस बीच लोगों ने उनकी तस्वीरें और वीडियो खींचकर अपना मोबाइल स्टेट्स में डाला। देखिये देश की इन मशहूर हस्तियों के वीडियो और फोटो।

मध्य प्रदेश में पहली बार मेट्रो ट्रेन इंदौर में पटरी पर दौड़ी, ट्रायल रन

मध्य प्रदेश में पहली बार मेट्रो ट्रेन पटरी पर दौड़ी। भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन शुरू होने जा रही है जिसका काम तेजी से चल रहा है। इंदौर में मेट्रो के कोच आ चुके हैं तो भोपाल में यह इस महीने आने वाले हैं। मध्य प्रदेश में आज पहली बार मेट्रो ट्रेन इंदौर में पटरी पर दौड़ी। बारिश के बीच इंदौर के गांधीनगर डिपो से मेट्रो ट्रेन के कोचों को बाहर निकाला गया और उन्हें अब तक बिछ चुके ट्रेक पर चलाकर ट्रायल रन किया गया है। देखिये मध्य प्रदेश के मेट्रो ट्रेन ट्रेक पर कैसे दौड़ी रेल।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today