विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन पर करेंगे विचार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में फिजियोथैरेपी के लिए पृथक परिषद की स्थापना पर विचार करेंगे। कोरोना काल में एलोपैथी के साथ अन्य चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता का अनुभव किया गया। इस नाते इन चिकित्सा पद्धतियों का रोगों से बचाव में बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान आज आरोग्य भारती के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे।

उमेश तिवारी को 1 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा

पन्ना अजयगढ़ तहसील अंतर्गत लोकायुक्त सागर की टीम ने उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेडे़ विपुस्था के निर्देशन में एक लाख की रिश्वत लेते अजयगढ तहसीलदार उमेश तिवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया हैं।

नई शिक्षा नीति से नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा : डॉ. ब्रह्मप्रकाश

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल के वाणिज्य, प्रबंधन व शिक्षा संकाय ने नई शिक्षा नीति- नवाचार तथा उद्यमिता इकोसिस्टम पर प्रभाव विषय पर ऑनलाइन ओरिएंटेशन का आयोजन किया। यह विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो. अशोक मित्तल, कुलपति भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, डॉ. ब्रह्मप्रकाश पेठिया, कुलपति आरएनटीयू, प्रो.
जी दामोदर, चैतन्य विश्वविद्यालय वारंगल तथा डॉ कल्याणा चक्रवर्ती, स्किल कोच उपस्थित थे।

कृषि क़ानूनों से कृषि क्षेत्र व किसान हर क्षेत्र बर्बाद होगा : कमलनाथ

“ हमारे देश की 70% अर्थव्यवस्था कृषि क्षेत्र पर आधारित है , इन तीन काले किसान विरोधी क़ानूनों से ना सिर्फ़ कृषि क्षेत्र व किसान बर्बाद होगा बल्कि इससे जुड़ा हर क्षेत्र बर्बाद होगा।केन्द्र सरकार को किसानो की माँग मानते हुए इन किसान विरोधी तीनो काले क़ानूनों को तत्काल वापस लेना चाहिये। आज किसान कड़ाके की ठंड में अपनी माँगो को लेकर पिछले 56 दिन से आंदोलन कर रहे है। अभी तक 60 से अधिक किसानो की मौत हो चुकी है लेकिन सरकार का अड़ियल व तानाशाही रुख़ बना हुआ है। सरकार तत्काल इन काले क़ानूनों को वापस ले। कांग्रेस किसानो के हर संघर्ष में उनके साथ है , जब तक किसानो की माँगे मान नहीं ली जाती , तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा “ उक्त सम्बोधन आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मूरैना में आयोजित विशाल किसान खाट महापंचायत के दौरान दिया।

राजामाता की पुण्यतिथि पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेगा महिला मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता राजमाता स्व. विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर 25 जनवरी को भाजपा महिला मोर्चा बूथ स्तर तक आयोजन करेगा। महिला मोर्चा की बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने इस अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव  एपी सिंह भी उपस्थित रहे ।

सागर संभाग के पंचायतों का जल सुरक्षा योजना बनायेगा जन अभियान परिषद

जल संसाधन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा बुंदेलखंड अंचल में भूजल संकट से प्रभावित सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले के 9 विकासखंडों यथा सागर, पथरिया, छतरपुर, नौगांव, राजनगर, बल्देवगढ़, पलेरा, अजयगढ़ एवं निवाड़ी में अटल भू-जल योजना संचालित है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विकासखंडों के 672 ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से ग्राम स्तरीय जल सुरक्षा योजना (वाटर सेक्‍योरिटी प्‍लान) तैयार करने का कार्य म.प्र. जन अभियान परिषद् को विभाग द्वारा सौंपा गया है।

सम्‍मान अभियान की शुभंकर ‘’गुड्डी’’ बनी जागरूकता की प्रतीक

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गुड्डी के शुभंकर को प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान’ के लिये विकसित किया गया है। ‘गुड्डी’ एक 16 वर्षीय लड़की है। वह सामाजिक रूप से जागरूक है और अपने अधिकारों के प्रति सजग और सचेत है। उसे सही और गलत की पहचान है। वह किसी के बहकावे में नहीं आती। गुड्डी का पात्र इस आशय से विकसित किया गया है कि हर 14 से 18 वर्ष की लड़की उस पात्र से अपनी तुलना कर सके।

भोपाल में किसान व उनके समर्थक देंगे करोंद मण्डी पर धरना

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ, विद्युत अधिनियम 2020 के खिलाफ व न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) को गारंटी देने वाला कानून बनाने की मांग पर गत 56 दिनों से दिल्ली की सीमाओं को घेरकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी के साथ पूरे देश में जगह-जगह भी किसान आंदोलनरत है। मध्यप्रदेश में गत 1 जनवरी से ग्वालियर, रीवा, गुना, मुरैना, कैलारस, सबलगढ़ आदि स्थानों में किसान संगठन व अन्य संगठनों के लोग लगातार धरने पर बैठे है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में 21 जनवरी से भोपाल व आसपास के किसान संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में स्थानीय करोंद मण्डी में धरना प्रारम्भ कर रहे है।

शिवराज सरकार का अवैध उत्खनन को लेकर चरित्र उजागर: नरेंद्र सलूजा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि वनपाल पर कार्रवाई करने से स्पष्ट हो गया है कि सरकार का चरित्र दोहरा है, सरकार की अवैध उत्खनन को लेकर नीति व नीयत स्पष्ट हो गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today