कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में मिला टाइगर का शव, क्षत-विक्षत शरीर में सिर सड़ा

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क के बफर जोन में नाले में टाइगर का शव बहता हुआ मिला। टाइगर का क्षत-विक्षत शव तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है जिसका सिर सड़ चुका था। टाइगर की मौत को लेकर बांधवगढ़ नेशनल पार्क के प्रभारी फील्ड डायरेक्टर लखन सिंह उईके ने शिकार की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है।

न…न…हां…हां करते…करते, कांग्रेस ने कमलनाथ को घोषित किया CM चेहरा, सुरजेवाला ने की घोषणा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक भले ही किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर न-न, हां-हां करते-करते आखिरकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर ही दिया। कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कौन होगा, सवाल के जवाब में अपने पड़ोस में बैठे कमलनाथ की ओर इशारा करते हुए यह घोषणा की। पढ़िए रिपोर्ट।

& PICTURE पर कल फिल्म ‘सर्कस’ का प्रीमियर, पढ़िये क्या कह रहे हैं ‘जॉनी लीवर’

छोटे पर्दे के चर्चित मनोरंजन चैनल एंड पिक्चर्स पर रविवार को फिल्म सर्कस का प्रीमियर होने जा रहा है। प्रीमियर रात आठ बजे होगा। इसके एक किरदार हास्य अभिनेता जॉनी लीवर इस फिल्म के बारे में क्या कह रहे हैं, जानिये उनसे खास बातचीत में। पढ़िये रिपोर्ट।

कांग्रेस में टिकट वितरण के क्राइटेरिया की चर्चाः फंस रहे मसानी, नायक, यादव, अजय सिंह

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण के लिए क्राइटेरिया बनने का क्रम स्क्रीनिंग कमेटी की पहली दौर की मीटिंग के बाद से शुरू होने लगा है। 20 हजार से ज्यादा वोटों से हार, तीन बार चुनावी हार और 50 फीसदी महिलाओं-युवा और ओबीसी को टिकट के क्राइटेरिया पहले दौर की बैठक में सामने आए हैं। इन क्राइटेरिया के घेरे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के कुछ करीबी मुख्यमंत्री के साले संजय मसानी व मुकेश नायक सहित बड़े नेता पूर्व पीसीसी चीफ सुरेश पचौरी व अरुण यादव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी आ रहे हैं। पढ़िये रवींद्र कैलासिया-गणेश पांडेय की रिपोर्ट।

& Picture पर रविवार 8 PM मनोरंजन के लिए हो जाएं तैयारी, देखिये ‘कॉमेडी’ का प्रीमियर

हंसी के सैलाब में खो जाने के लिए हो तैयार हो जाइए क्योंकि एंड पिक्चर्स पर फिल्म ‘सर्कस’ के प्रीमियर के साथ बेतहाशा कॉमेडी की जोरदार बरसात होने वाली है। ये फिल्म सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी और अपने दिलचस्प किरदारों, चुटीले वन-लाइनर्स और हंसी के धमाल के साथ दर्शकों को गुदगुदी की मजेदार सवारी कराएगी। जहां एंड पिक्चर्स लगातार बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्में दिखा रहा है, वहीं 16 सितंबर को रात 8 बजे फिल्म सर्कस का प्रीमियर होने वाला है जो ढेर सारे मनोरंजन और हंसी-मजाक से सराबोर एक शाम के साथ दर्शकों को रोज के रूटीन से अलग पागलपन की अजीबो-गरीब दुनिया के दीदार कराएगी।

भोपाल विज्ञान मेले में बीएमएचआरसी का स्टाल, स्वास्थ्य चैकअप-जांच की पेड सर्विस

भोपाल में आज से भोपाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। भोपाल के बीएचईएल स्थित भेल दशभारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस विज्ञान मेले में भोपाल गैस पीड़ितों के इलाज के लिए स्थापित भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का स्टाल भी लगाया गया है। स्टाल में डॉक्टरों की टीम भी लगी है जो मेले में पहुंचने वाले लोगों को स्वास्थ्य संंबंधी चैकअप, जांच की सुविधाएं भी सशुल्क उपलब्ध करा रहा है।

भारत-इंडिया में उलझाकर विकास के लक्ष्यों के मुद्दों को भुलाया जा रहा, राजनीति की रणनीति में मीडिया का उपयोग

भारतीयों को इन दिनों राजनीति के रणनीतिकार गरीबी, भुखमरी, शिक्षा जैसे मुद्दों को दरकिनार करने के लिए मीडिया का उपयोग करते हुए भारत और इंडिया की बहस में उलझाकर रखे हैं। मीडिया भी प्राइम टाइम में इन मुद्दों पर बहस कराकर लोगों के दिलो-दिमाग में उन्हें ठूस रहा है। आम भारतीय भी इन बेवजह के विषयों पर चायपान की दुकानों, चौपाल-घर में बातें करता रहता है जबकि सिर के ऊपर छत नहीं, खाने को दो वक्त की रोटी नहीं और बच्चे स्कूल के बजाय काम करके परिवार के लिए रोज खाने के इंतजाम में हाथ बंटाते हैं। पढ़िये इस गंभीर विषय पर राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम की रिपोर्ट जो 2030 का भारत अभियान के संचालक भी हैं।

Differences after transfer, Lokayukta’s attitude seen in CR, Gupta-Makwana face to face on honesty

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली एजेंसी लोकायुक्त संगठन की विशेष पुलिस स्थापना के प्रमुख रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना की ईमानदारी को लोकायुक्त जस्टिस नरेश कुमार गुप्ता ने संदेहास्पद बताया है। यह संदेह उन्होंने मकवाना की गोपनीय चरित्रावली (सीआर) को लिखते हुए व्यक्त किया है। इससे गुप्ता-मकवाना फिर आमने-सामने आ गए हैं। पढ़िये इस पर हमारी विशेष रिपोर्ट।

MP के हाईप्रोफाइल हनीट्रेप मामले की आरोपी आरती बंगलुरू में बनी चोरनी, अहिरवार से ऐसे बनी दयाल

मध्य प्रदेश में चार साल पहले जिस हाईप्रोफाइल हनीट्रेप मामले ने मंत्रालय के अफसरों से लेकर राजनीति के धुरंधर नेताओं और मीडियाकर्मियों को हिलाकर रख दिया था, आज उस मामले की एक आरोपी आरती दयाल फिर सुर्खियों में है। इस बार मध्य प्रदेश की सीमा लांघकर उसने कर्नाटक में अपराधिक घटना को अंजाम दिया। आरती दयाल ने कब कब कौन-से रूप रखे, पढ़िये रिपोर्ट।

आखिरकार अधिकृत तौर पर अपने-पराये में बांट दिया गया मीडिया, राजनीतिक दलों के समूह ‘INDIA’ का एक्शन

देश में मीडिया को संविधान का चौथा स्तंभ कहा जाता है लेकिन अब इसे नेताओं ने अपनों परायों की मीडिया में बांट दिया है। राजनीतिक दलों के समूह इंडिया ने यह अधिकृत रूप से कर दिया है और सोशल मीडिया पर इंडिया ने पराये पत्रकारों की सूची जारी कर दी है। सोशल मीडिया पर यह सूची तेजी से वायरल हुई है जिसका अब तक इंडिया के नेताओं ने खंडन भी नहीं किया है। वैसे मीडिया का एक बड़ा वर्ग सरकार के गुणगान में लगा है, इस तथ्य को कोई झुठला भी नहीं सकता है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today